शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर सूरत तारा गांव में स्वर्गीय निधि प्रकाश शिवम का जयंती समारोह पर पुष्प अर्पित किया गया. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर सूरत तारा गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक देवकीनंदन प्रसाद राय के पुत्र निधि प्रकाश शिवम का पूरे परिवार के लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित की। वही उनके परिवार के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को शांति मिले इसको लेकर ईश्वर से प्रार्थना भी की।
शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जल स्तर में पिछले 12 घंटे के अंदर 25 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज किया गया है जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी का जलस्तर उफान पर है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के पटोरी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार जानकारी दे रहे हैं की रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली आरओ के पानी की सुविधा आरो मशीन खराब के कारण बंद हो चुकी है।जनकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी रेलवे स्टेशन पर विगत कई महीनो से बंद पड़ा है आरओ मशीन। जिससे ट्रेन से यात्रा करने वाले मुसाफिरों को पानी की खाली बोतलें लेकर वह जैसे ही रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित आरओ प्लांट की ओर जाते हैं तो खाली टोटियां देखकर वापस लौट जाते हैं। मजबूरी में उन्हें बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के पटोरी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार जानकारी दे रहे हैं की शाहपुर पटोरी प्रखंड के कुशों चौक से चकसाहो बाजार जाने वाली संपर्क पथ की स्थिति काफी जर्जर है। इससे वहां की बड़ी आबादी को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जनकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के चकसाहो पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 1 यानी चकराजली गांव से गुजरने वाली ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य से 1 साल बाद ही जर्जर हो गया था जो के लगभग 8 साल सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने के बावजूद भी सड़क पूरी तरह जर्जर ही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और गिट्टी निकली हुई है। लोग अब इस रोड से आना जाना छोड़ दिए हैं। बगल से कच्ची सड़क पर आवागमन होता है।
शिवरा नया टोला स्थित एक निजी विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में सम्मान समारोह कवि सम्मेलन, मुशायरा एवं गजल संध्या का आयोजन की तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के शिवरा नया टोला गांव में 21 अगस्त रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में सम्मान समारोह कवि सम्मेलन गजल संध्या इत्यादि का आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से की जारी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पटोरी प्रखंड क्षेत्र के चकसाहो,शिवरा इत्यादि गांवों में दोपहर मौसम ने करवट ली और काले बादल जमकर बरसे।इससे पहले सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप-छांप की वजह से लोग उमस से परेशान नजर आए। इसके बाद दोपहर तीन बजे मौसम ने अचानक करवट ली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रामदुलारी साहित्यकार मंडल के तत्वाधान में कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन। समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के शेरदिलपुर गांव में रामदुलारी साहित्यकार मंडल के तत्वाधान में कविवर आरसी प्रसाद सिंह के जयंती समारोह के उपलक्ष में कवि सम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी के जननायक करपुरी स्टेडियम परिसर में अंतर जिला फुटबॉल मैच का उद्घाटन एसडीएम ने किया.जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी टीम ने छपरा टीम को 3-1 से पराजित किया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटोरी और सारण जिला के छपरा के बीच एक दिवसीय फुटबाल मैच का आयोजन किया गया था । जिसका उद्घाटन एसडीओ मोहम्मद जफर आलम ने किया खेल के पहले हॉप में छपरा टीम तीन गोललकर एक सुनय से बढ़त बना ली । जिसे पटोरी ने कुछ समय के बाद गोल कर बराबरी पर ला दिया । खेल के आखिरी क्षण में पटोरी ने 2 मिनट के अंदर दो गोल कर 3-1 से बढ़त बना ली जो अंत तक कायम रहा। खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार पटोरी के राहुल कुमार को दिया गया। दोनों टीम के खिलाड़ियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया मौके पर प्रोफेसर अशरफ इमाम, मुखिया कमरुल आलम, मोहन ठाकुर, श्याम सुंदर शर्मा ,राजन शर्मा ,वशिष्ठ वशिष्ठ ,रामचंद्र चौधरी ,विवेकानंद ठाकुर आदि मौजूद थे। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
पटोरी थाना सहित विभिन्ना स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया 76वा स्वतंत्रता दिवस। जानकारी के अनुसार देशकी आजादी की 76वां वर्षगांठ सोमवार को सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों, स्कूल, काॅलेजों एवं अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा ध्वज फहराया गया। इत्यादि स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से ध्वजारोहण समारोह एवं आजादी के अमृत महोत्सव सेलिब्रेट किया गया। इस अवसर पर लोगों ने देश के अमर शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया।अनेक शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
बीपीएससी,बिहार दरोगा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले प्रतिभाशालियो को स्वतंत्रा दिवस पर किया गया सम्मानित। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जननायक करपुरी स्टेडियम में किया गया है सम्मानित। जानकारी देते हुए ए एसडीएम ने कहा कि पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के बिहार बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले एवं बिहार मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में अनुमंडल टॉपर करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया है। धमौन गांव के रहने वाले न्यायाधीश पद के लिए सफल आनंद राज, बीपीएससी परीक्षा में सफल अनुभव कुमार, एनएसएस में बेहतर कार्य हेतु जीएमआरडी कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी लक्ष्मण यादव , बिहार दरोगा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अमोद कुमार राय, सतीश कुमार ,शोभा भारती, रिमझिम राय, विक्रम कुमार, धनंजय कुमार इत्यादि प्रतिभागियों को मेडल एवं स्मान्न पत्र देकर समानित किया गया हैं। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
