शाहपुर पटोरी के स्थानीय जननायक कर्पूरी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में निरीक्षण किया एसडीएम, एसडीपीओ। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी के जननायक करपुरी स्टेडियम परिसर में हर साल की भांति इस साल भी स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। साथ ही साथ बिहार पुलिस एनसीसी सीनियर जूनियर ,रस्वती शिशु विद्या मंदिर, आरती जगदीश महिला महाविद्यालय इत्यादि शिक्षण संस्थान के छात्र- छात्राओं के द्वारा आकर्षक परेड का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम मोहम्मद जफर आलम,एसडीपीओ ओम प्रकाश, डीसीएलआर संजीव कुमार चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव शंकर राय इत्यादि अधिकारीगण मौजूद थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

एसडीआरएफ की टीम ने पटोरी के नदी एवं तलाबो में झंडा तोलन किया। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के गंगा नदी एवं समस्तीपुर जिला के विभिन्न तालाबों में एसडीआरएफ टीम समस्तीपुर द्वारा आजादी के 76 वर्षगांठ के उपलक्ष में पानी में ही ध्वजारोहण कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में एसडीआरएफ सब इंस्पेक्टर उपेंद्र प्रसाद यादव आपदा प्रभारी , सुशील पाल ,चंद्रशेखर कुमार, मनीष कुमार ,उमेश कुमार इत्यादि मौजूद थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

स्थानीय जी एम आर डी कॉलेज मोहनपुर,राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम प्रारम्भ प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) रमेश यादव की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुआ। प्रो. यादव ने छात्रों,स्वयंसेवकों,कर्मियों,शिक्षकों व आम नागरिकों से आह्वान स्वच्छता में भगवान का निवास होता है,अतएव हम सबों की जिम्मेवारी होनी चाहिए कि हम अपने घर एवं आसपास की साफ - सफाई रखें,पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत गांव से पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शराब मामले के प्राथमिकी अभियुक्त राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया । जानकारी देते हुए पटोरी थाना एएसआई अवधेश राय ने बताया कि हसनपुर सूरत गांव से 28 जुलाई 2022 को शराब जप्त किया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के जोगी चौक के समीप मोटरसाइकिल पर बैठ के जा रही एक महिला अचानक सड़क पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के हलाई ओपी क्षेत्र के इन्द्रवरा गांव के रहने वाली एक महिला अपने घर से चलकर कुरसहा गांव अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शाहपुर पटोरी थाना परिसर में हर शनिवार की भांति इस शनिवार को भी भूमि विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया जानकारी के समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना परिसर में पटोरी आंचल निरीक्षक रामसेवक पासवान के नेतृत्व में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शाहपुर पटोरी। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में तलाश संस्था के राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पटोरी परिसर से राष्ट्रीय ध्वज के साथ मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया जोकि अंबेडकर चौक होते हुए अनुमंडलीय अस्पताल स्थित अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अनुमंडल कार्यालय पटोरी के समीप सरदार भगत सिंह मूर्ति के निकट जाकर समाप्त किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शाहपुर पटोरी प्रखंड कार्यालय में भाजपा नेता द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड कार्यालय में भाजपा छोड़ जदयू राजद की गठबंधन को लेकर भाजपा नेता द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रक्षा बंधन पर्व को लेकर पूरे शहर में महाजाम लगा रहा। जनकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के सिनेमा चौक पटोरी एवं पुरानी बाजार पटोरी में सड़क अतिक्रमण के कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था की कमान संभालने वाली पुलिस या व्यवस्था पूरी तरह से चौपट नजर आई। किसी भी चौक चौराहे पर एक भी होमगार्ड के जवान नहीं दिखे। पुलिस की गश्ती गाड़ी जाम में दौड़ती नजर नही आई लेकिन रेंगती हुई गाड़ी नजर जरूर आई हैं।सड़क के एक हिस्से पर जहां-तहां वाहनों की पार्किंग ने महाजाम का रूप ले लिया जो दिनभर रहा। पर्व को लेकर खरीदारी करने आए लोगों की भीड़ एवं वाहनों का बोझ बढ़ जाने से स्थिति भयावह बनी रही।

पटोरी प्रखंड क्षेत्र के धमौन गांव में स्थित राजकीयकृत इंटर विद्यालय में कराया गया परेड का पूर्वाभ्यास। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पैरेड का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। पंद्रह अगस्त को यहां झंडे की सलामी भारत स्काउट और गाइड की ‘प्रवेश टोलियों’ द्वारा दी जाएगी। पैरेड की सफलता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट व एडवांस प्रशिक्षित स्काउट मास्टर मुकेश कुमार मृदुल द्वारा श्रमपूर्ण प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्काउट मास्टर मुकेश कुमार मृदुल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस के लिए स्काउट और गाइड की अलग - अलग टोलियों के अतिरिक्त कलर पार्टी एवं अन्य साज सज्जाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उनमें चुनौतियों का सामना करने की साहस पैदा की जा रही है। विद्यालय की ओर बच्चों को आकर्षित करने के लिए स्काउट और गाइड की गतिविधियां काफी सहायक सिद्ध होती है। प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद साह का कहना है कि विद्यालय आदर्श नागरिक बनाने के लिए हमेशा तत्पर रहा है। इसलिए शिक्षा के साथ - साथ सहगामी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाता है। पूर्वाभ्यास में स्काउट मास्टर को सहयोग प्रदान करने में शिक्षक सुधीर कुमार की तत्परता भी देखी जा रही है। वहीं शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार राय भी पीटी का प्रदर्शन कराने में तल्लीन हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में पैरेड के कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास होते हुए पहली बार देखा जा रहा है। विद्यालय में क्रियात्मक आयोजन को लेकर छात्र- छात्राओं के अलावे शिक्षक अशोक कुमार महतो, राहुल कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, आलोक आशीष, श्वेता कुमारी, आभा कुमारी, विजय कुमार राय, आरती कुमारी आदि उत्साहित नजर आ रहें हैं ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।