चकसाहो शिव मंदिर परिसर में सावन के पूर्णिमा के मौके पर भजन-कीर्तन किया आयोजित। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के चकसाहो बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में दीपक सिन्हा, सोनेलाल ठाकुर एवं ग्रामीणों के सहयोग से रक्षाबंधन व सावन की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कीर्तन भजन का आयोजन किया गया। आधा दर्जन से अधिक कीर्तन मंडली के कलाकारों ने कीर्तन भजन कार्यक्रम में में भाग लिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के स्थानीय जी एम आर डी कॉलेज ,राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान का प्रारम्भ प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) रमेश यादव की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुआ। प्रो. यादव ने छात्रों,स्वयंसेवकों,कर्मियों,शिक्षकों व आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं। इस हेतु जागरूकता रैली कार्यक्रम पदाधिकारी, डॉ लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में निकली गई। रैली में शिक्षकों प्रो रामागर प्रसाद, डॉ संतोष कुमार, डॉ दिनेश प्रसाद, डॉ सूर्य प्रताप, डॉ संजीत लाल, डॉ सुनील कुमार पण्डित,राघवेन्द्र,मनीष कुमार,,राजू,यशवंत,कुमारी अनामिका पण्डित,नेहा कुमारी,संगम कुमारी,कुमारी अपर्णा पंडित इत्यादि ने भाग लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

पटोरी प्रखंड से से गुजरने वाली गंगा नदी के जल स्तर में पिछले 12 घंटे के अंदर 5 सेंटीमीटर की कमी आने से तटबंध पर बसे लोग के लिए राहत की खबर बन चुकी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शाहपुर पटोरी अनुमंडल अस्पताल प्रधानमंत्री मातृत्व योजना की तहत गर्भवती महिला की हुई स्वास्थ जांच। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत बुधवार को क्षेत्र के दर्जनों गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बुधवार को दरबा पंचायत में संचालित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया गया। निरीक्षण करते हुए कार्य में तेजी लाने की बात कही। बीडीओ शिव शंकर राय ने पंचायतों में जारी हर घर नल जल योजना, गली-नली पक्की करण योजना, मनरेगा योजना, ग्रामीण आवास योजना, ग्रामीण सड़क निर्माण योजना, प्राथमिक विद्यालय मध्य विद्यालय उच्च विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, चिकित्सा केंद्र, जन वितरण दुकान, आदि विकास एवं सरकारी कल्याणकारी संचालित योजनाओं सघनता से जांच की।

शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में हर साल की तरह इस साल भी मोहर्रम का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जानकारी के साथ समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के में मोहर्रम का त्यौहार भ्रम पारीक हत्यारों के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर, शाहपुर पटोरी के द्वारा शाहपुर पटोरी प्रखण्ड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवतीपुर में बच्चों और शिक्षकों के साथ बैठक किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के शिक्षक प्रवीण कुमार तरूण नें किया। आज के इस जागरुकता बैठक में बाल विवाह, गुमशुदा बच्चा,बाल श्रम, परवरिश योजना, बाल तस्करी, बाल यौन शोषण, गुड टच-बैड टच को लेकर हेल्प लाइन नम्बर 1098 पर फोन करनें के बारे में विस्तार से बताया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के उत्तरी धामौन पंचायत के सिंघिया चिमनी के निकट मुर्गी फार्म से 40 लीटर देशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। जनकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी एलटीए प्रभारी दीपक कुमार को टेलीफोन के माध्यम से गुप्त सूचना मिला था कि भारी मात्रा में शराब सिंघिया गांव से लेकर सुल्तानपुर छौराही गांव जाने की तैयारी चल रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शाहपुर पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने अभियान चलाकर अवैध बालू की धुलाई कर रहे दो ट्रैक्टर को किया जप्त।जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी डीएसपी ओमप्रकाश तरुण द्वारा अवैध बालू की धुलाई कर रहे दो ट्रैक्टर को जप्त कर कार्रवाई करने की तैयारी में जुटे हुए हैं.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटोरी प्रखंड क्षेत्र के तारा धमौन पंचायत के खयराजपुर सुपौल गांव मोहर्रम के पूर्व संध्या पर पारंपरिक तरीके से मोहर्रम की लड़ाई का खेल का रिहर्सल किया गया. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मुहर्रम के पूर्व संध्या मोहर्रम की लड़ाई का खेल का रिहर्सल किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।