20 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत इनायतपुर पंचायत के धामौन गांव के धननिरंकार गाछी व आम के बगीचा से पटोरी एएलटीएफ नव प्रभारी दीपक कुमार द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर 20 लीटर देसी शराब, एक मोटरसाइकल के साथ शराब कारोबारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए एलटीए प्रभारी दीपक कुमार ने कहा कि टेलीफोन के माध्यम से गुप्त सूचना मिला था कि उक्त गांव से शराब लेकर हसनपुर सूरत गांव की ओर आने की तैयारी में शराब कारोबारी लगे हुए हैं। वैसे ही छापामारी की गई तो शराब के साथ शराब करवा रही गिरफ्तार हो गए। शराब कारोबारी का पहचान हसनपुर सूरत गांव के रहने वाले राम अश्लोक सिंह के 23 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में किया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शाहपुर पटोरी अनुमण्डल क्षेत्र के बुलगाननी घाट,अमदीपुर घाट, सरारी इत्यादि गंगा घाटों पर गंगा नदी की जलस्तर में कमी होने से लोगों को राहत महसूस होने लगा है। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी की जल स्तर में पिछले 24 घंटे के अंदर 15 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। तटीय इलाकों में लोग गंगा नदी का जलस्तर कम होने के बाद राहत महसूस कर रहे हैं। उक्त आशय की की जानकारी बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कनीय अभियंता जितेश रंजन देते हुए कहा कि रविवार शाम 6:00 बजे के रिपोर्ट के अनुसार है गंगा नदी का जलस्तर 45.20 मीटर है जोकि खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर कम है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शाहपुर पटोरी थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति का बैठक का अध्यक्ष थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी में रजिस्ट्री ऑफिस खुलने का कैबिनेट का मुहर लगते ही क्षेत्र में शनिवार को कई जगह मोरवा विधायक रणविजय साहू को अभिनंदन किया गया है। रजिस्ट्री ऑफिस पटोरी में खोलने को लेकर मोरवा विधायक रणविजय साहू द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान कई बार मांग की गई थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी प्रखंड मुख्यालय के किसान भवन के सभागार में मिथिला दलित विकास समिति के तत्वाधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड के किसान भवन परिसर में दलित विकास समिति एवं मिथिलांचल दलित विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में अंबेडकर युवा मंच के ग्रामीण नेतृत्व कार्यकर्ता के बीच क्षमता एवं नेतृत्व विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम का अध्यक्षता नवल भगत ने किया जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय राम ने दीप प्रज्वलन कर किया है। उद्घाटन सभा को संबोधित करते हुए संजय गांधी कहां के समाज ने कहा कि समाज के विकास एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। इस मौके पर उपस्थित शिवप्रसाद राम रंजीत कुमार घनश्याम पिंकी कुमारी आदि ने अपने विचार व्यक्त की वहीं धन्यवाद ज्ञापन शक्ति कुमारी ने के।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के इनायतपुर धमौन गांव के रहने वाले अनुभव कुमार ने 66 वा बीपीएससी कि फाइनल परीक्षा में लहराया परचम। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के धमौन गांव के रहने वाले युवा आए दिन अधिकारी पदाधिकारी बनते नजर आ रहे हैं। इस गांव में प्रतिभा की कमी नहीं रह गई है। लोग कहते हैं इंसान का मेहनत किसी भी मुकाम तक पहुंचा सकता है ईसी कहावत का चरितार्थ कर दिखाया धमौन गांव के संजीव झा एवं रेखा देवी के पुत्र अनुभव कुमार ने। उन्होंने बीपीएससी 66वा फाइनल परीक्षा में सफलता हासिल कर गांव सहित पूरे जिला का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से घर व पूरे पटोरी अनुमंडल के लोग बहुत खुश हैं। अनुभव का चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी के पद पर हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनुभव का प्रारंभिक पठन-पाठन पटोरी के सीमावर्ती वैशाली जिले के महनार में हुई है। वहीं पी पी एस सी की तैयारी को लेकर उन्होंने कई वर्षों से दिल्ली रह रहे थे।
महिला और बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र एवं चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर, पटोरी के संयुक्त तत्वावधान में चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर के सातवें स्थापना दिवस का आयोजन अनुमंडल कार्यालय, शाहपुर पटोरी के संबोधी सभाकक्ष में किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर *"बाल संरक्षण में चाइल्ड लाइन सेवा और समुदाय की भुमिका* विषयक संगोष्ठी आयोजित किया गया। मौके पर शाहपुर पटोरी के अनुमंडल पदाधिकारी मो. जाफर आलम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के रुप में संजीव कुमार चौधरी, भुमि सुधार उप समाहर्ता उपस्थित रहे। अनुमंडल पदाधिकारी मो. जफर आलम नें कहा कि आजकल बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवार, सरकार और न्यायालय काफी गंभीर है। यही कारण है कि आज हमारी सरकार और सामाजिक संस्थायें मिलकर बाल विवाह, बाल श्रम, बाल दूर्व्यापार, बच्चों के साथ होने वाले यौन हिंसा को लेकर काफी सजग हुये हैं और इसको समाप्त करने को लेकर कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। भुमि सुधार उप समाहर्ता संजीव कुमार चौधरी नें कहा कि पोक्सो के अंतर्गत पीड़िता के त्वरित न्याय और परामर्श सेवा के लिये भी माननीय न्यायालय गम्भीर हैं। स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की कार्यसमिति सदस्य ललिता कुमारी तथा संचालन चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर, शाहपुर पटोरी के टीम लीडर कौशल कुमार नें किया। विषय प्रवेश कराते हुये टीम मेम्बर दिनेश प्रसाद चौरसिया नें कहा कि चाइल्ड लाइन रात-दिन सेवा देने का नाम है। हमारी टीम बच्चों के सुरक्षा के लिये हमेशा तत्पर रहती है। टीम मेम्बर बलराम चौरसिया नें बताया कि आपको जहाँ कहीं भी बच्चे बाल मजदूरी करते मिले, बाल विवाह का मामला की जानकारी हो आप अविलम्ब 1098 टॉल फ्री नम्बर पर कॉल करें, आपको तुरंत सहायता, कानूनी मदद, परामर्श सेवा मुहैया कराया जाएगा। टीम मेम्बर अंजु कुमारी नें कहा कि बच्चियों के साथ सबसे ज्यादा यौन हिंसा जान पहचान के लोगों के द्वारा होता है, हमें तत्काल उस कृत्य पर रोक लगाने के लिये जागरुक होना होगा तथा बच्चियों को भी सबल बनाना होगा। दीप्ति कुमारी नें बताया कि समस्तीपुर में चाइल्ड लाइन सेवा के साथ हीं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की यूनिट भी कार्यरत है। जो बालिकाओं और बालकों के साथ होने वाले यौन छेड़छार या रेप की घटनाओं को रोकने का प्रयास करती है। इसी क्रम में पीड़िता को त्वरित न्याय, मानसिक तनाव से मुक्ति और परामर्श सेवा के लिये अपनी सेवा दे रही है। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन आने वाले समय में जिला प्रशासन के साथ मिलकर बाल विवाह को कम करने हेतु व्यापक तैयारी के साथ अभियोग पत्र दाखिल कराने और संबंधित आरोपी पर आरोप गठित कराने पर का प्रयास करेगी व रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर बाल दूर्व्यापार को रोकने समुचित कानूनी कारर्वायी करने हेतु सशक्त पहल करेगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पटोरी प्रखंड के ग्राम प्लेस भवन परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अमोद कुमार चौधरी का स्थानांतरण सीतामढ़ी जिला कार्यालय में किया गया है। विदाई समारोह में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के कार्यकाल एवं उनके व्यक्तित्व एवं कार्य के प्रति संवेदनशीलता और इमानदारी की विस्तारपूर्वक पदाधिकारी व कर्मचारियों ने प्रकाश डाला।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी अनुमंडल कार्यालय के संबोधित हॉल में चाइल्ड लाइन सब सेंटर पटोरी ने स्थापना दिवस केक काटकर मनाया। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जफर आलम , डीसीएलआर संजीव कुमार चौधरी, चाइल्ड लाइन सबसेंटर कौशल कुमार चौरसिया की मौजूदगी में बड़े हर्ष उल्लास के साथ स्थापना दिवस केक काटकर सेलिब्रेट किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के शाहपुर फार्म के निकट से कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना कांड संख्या 112/ 22 के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
