विष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी ग्राम पंचायत अंतर्गत डोंमबाबेडा में बीते दिन बहा बोंगा प्रेम भाईचारे शांति सौहार्द वातावरण में मनाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हजारीबाग झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा जिला सचिव देवी राम हेमरोम का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर सुशील हेंमरोम राजेश हेंमरोम होपना हेमरोम प्रदीप हेमरोम रमेश हेमरोम दिलीप हेमरोम मनोज हेंमरोम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूदथे।

विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा पंचायत भवन परिसर में जन सहयोग केंद्र के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाई गई इस कार्यक्रम का शुभारंभ भेलवारा पंचायत के मुखिया लक्ष्मी कुमारी पूर्व जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों समानता और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना। कार्यक्रम में प्रखंड के बेडम खरना केसोडीह चित्रामो भुताही मुरगांवों समेत अन्य गांव के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिए तथा महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।

विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत ऊंचाघाना दुर्गा मंडप के प्रांगण में ग्रामीणों ने रविवार के रात्रि में बैठक किया गया।रामनवमी त्योहार प्रेम भाईचारे शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर बल दिया गया त्योहार को सफल बनाने के लिए पूजा कमेटी गठित की गई सर्व समिति से अध्यक्ष कपिल देव चौधरी उपाध्यक्ष मुनीलाल महतो कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार महतो सचिव भास्कर कुमार महतो उप सचिव नरेश कुमार महतो संयोजक विशेश्वर महतो को चयन किया गया।

विष्णुगढ़ प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सौरव कुमार ने पद ग्रहण किया इस मौके पर पीडीएस संचालकों ने गुलदस्ता देखकर उन्हें स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर कार्य करूंगा किसी भी ग्राहक को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा समय पर कार्डधारीयों को सामग्री वितरण किया जाएगा मौके पर डीलर संघ के सचिव शंभू नाथ पांडे भोला प्रसाद उमेश पांडे सुभाष कुमार गोविंद पटेल समेत कई पीडीएस संचालक मौजूद रहे।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजकुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि न्यूयॉर्क के सेनेका फॉल्स में आयोजित पहली महिला अधिकार कन्वेंशन में एलिजाबेथ कैंडी स्टैंटन और ल्यूक्रेशिया मोंट ने महिलाओं के लिए नागरिक, सामाजिक, कानूनी और राजनीतिक अधिकारों की मांग की थी।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से सदाम अंसारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि 1995 में विश्व नेताओं ने बीजिंग घोषणा और कार्य योजना के माध्यम से लैंगिक समानता के प्रति ऐतिहासिक प्रतिबद्धता जताई थी।।जो महिलाओं के अधिकारों के लिए लक्ष्य निर्धारित करने वाली एक अभूतपूर्व योजना थी।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजकुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज की दुनिया में महिलाओं और लड़कियों के लिए समानता पहले से कहीं अधिक है।लेकिन प्रगति अभी भी बहुत धमी है।श्रमबल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व दशकों से अपरिवर्तित है।जलवायु परिवर्तन में महिलाओं और लड़कियों का योगदान सबसे कम है।फिर भी वे इसके सबसे बुरे परिणामों से पीड़ित हैं।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजकुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सदियों से महिलाएं अधिकारों और अवसरों के लिए संघर्ष कर रही हैं।मताधिकार आंदोलन से लेकर डिजिटल कार्यकर्ताओं तक हर पीढ़ी ने सीमाओं को आगे बढ़ाया है। बाधाओं को तोड़ा है और पीछे हटने से इनकार किया है। हर नीतिगत बदलाव और कानूनी जीत के पीछे निडर नारीवाादियों का हाथ रहा है। जिन्होंने संगठित होकर विरोध प्रदर्शन कर के एवं कार्यवाई की मांग कर के अपनी बात रखी है

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से असलम अंसारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में सामने आया कि दुनिया में 50 प्रतिशत महिलाओं को अपने ही शरीर पर अधिकार नही है।महिलाएं इसे लम्बे समय से महसूस करती रही है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में पहली बार आया है

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजकुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि के कई कारण हैं। जैसे -पुलिस की देरी और अपराधियों को पकड़ने में असमर्थता।यौन अपराधों के खिलाफ कानूनों को लागु करने में पुलिस का रवैया संतोषजनक नही है।पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है