विष्णुगढ़ प्रखंड के इंटर कॉलेज मैदान में झारखंड के जन नायक गिरिडीह के पूर्व सांसद एवं मांडू के पूर्व विधायक स्वर्गीय टेकलाल महतो की 81 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विष्णुगढ़ प्रखंड के विष्णुगढ़ नीचे मोहल्ला में एवं चानो क्षेत्र में संत शिरोमणि रविदास की 649 वीं जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया गया।
झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व विधायक टेकलाल महतो के बड़े पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश भाई पटेल का तृतीय पुण्यतिथि विष्णुगढ़ प्रखंड के चानो पंचायत में मनाया गया इस पुण्यतिथि के अवसर पर उनके बड़े पुत्र गौरव पटेल के द्वारा लोगों को शाॅल देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का अध्यक्षता कपिल देव चौधरी प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा किया गया एवं संचालन टीपू लाल महतो ने किया इस अवसर पर गौरव पटेल ने कहा कि राम प्रकाश भाई पटेल एक निर्भीक सादगी पूर्ण संघर्षशील नेता थे झारखंड आंदोलनकारी में उनका अहम योगदान रहा इस अवसर पर विष्णुगढ़ मध्य जिला परिषद सदस्य पूर्व यशोदा देवी 20 सूत्री सदस्य देवी राम हेमराम प्रखंड उपाध्यक्ष रामकिशोर महतो रतन पटेल महादेव मुर्मू मुखिया दुलारचंद पटेल विजय महतो छोटू हांसदा मनोवर आलम समेत बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
झारखंड राज्य को अलग करने में अपने प्राण त्याग करने वाले विष्णुगढ़ प्रखंड के खरकी पंचायत अंतर्गत बलकमक्का शहीद स्थल पर शहादत दिवस मनाया गया। समाधि स्थल पर स्वर्गीय साधु महतो शनिचर महतो सैनाथ महतो सोहर महतो मोहर महतो बोधराम महतो 42 वां शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जेल के मांडव पूर्व प्रत्याशी बिहारी महतो विष्णुगढ़ पश्चिम पूर्व जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल जिला सदस्य रामटहल महतो प्रखंड अध्यक्ष कौलेशवर महतो माही पटेल समेत बड़ी संख्या में जेएलकेएम के सक्रिय सदस्य मौजूद थे।
विष्णुगढ़ प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी एवं पूर्वी मंडल के अध्यक्षों के द्वारा।अटल बिहारी वाजपेई का 100 वीं जयंती बड़े ही हर्षालस के साथ संपन्न हो गया
विष्णुगढ़ कांग्रेस प्रखंड कमेटी के द्वारा भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार राम जन्म राय बंटी मिश्रा गुरु प्रसाद साव अब्दुल गफ्फार सफायत अंसारी इजराइल अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे।
विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सपन कुमार महथा के नेतृत्व में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो स्थित दौलत महतो शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वाधान में एकता दिवस के रूप में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का 150 वीं जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ सुनील कुमार चतुर्वेदी ओंमकार नाथ शर्मा बबली कुमारी अशोक कुमार झा जितेंद्र कुमार प्रवीण कुमार जायसवाल राजेश कुमार वर्मा विनोद कुमार धर्मनाथ महतो संतोष कुमार समेत कई लोग मौजूदथे।
Transcript Unavailable.
विष्णुगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षक बगोदर निवासी विष्णुविंद का निधन बुधवार को हो जाने पर लोगों ने शोक सभा का आयोजन किया गया साथ ही गहरी शोक संवेदना करते हुए 2 मिनट का मान रखा गया।इस अवसर पर चंद्रनाथ भाई पटेल ने कहा कि विष्णु बिंद बहुत ही अच्छे शिक्षक रहे एवं उन्होंने तकरीबन 30 वर्षों तक विष्णुगढ़ क्षेत्र में सेवा दिए हुए मृत्यु भाषी एवं सुशील स्वभाव के शिक्षक थे उनके निधन पर शिक्षा जगत में विष्णुगढ़ क्षेत्र वासियों के लिए एक दुखद घटना है। वे एनसीसी अनुशासन का संदेश दिए।सोशल मीडिया में लोगों ने गहरी शोक संवेदना का तांता लगा हुआ है। वे ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल का स्थापना भी किए हैं। वे भरा पूरा परिवार को छोड़कर चल बसे। शोक सभा में चंद्रनाथ भाई पटेल महमूद आलम दुलारचंद प्रसाद घनश्याम पाठक निजामुद्दीन सिद्दीकी राजेंद्र मंडल कैलाश महतो किशोर कुमार मंडल बिहारी महतो उत्तम महतो नन्हकू महतो समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
