विष्णुगढ़ प्रखंड के अलपिटो पंचायत के हेठली बोदरा निवासी घनश्याम सिंह उर्फ गुलटेनिया की की मौत महाराष्ट्र क्षेत्र में हो जाने से परिजन रो रो कर बुरा हाल हो गया है बीते दिन उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते हैं पूरा क्षेत्र मातम में बदल गया। घनश्याम पाठक पंचायत समिति सदस्य ने सरकार से हर संभव मदद की गुहार लगाई हैं इस संबंध में वीडियो को पत्र लिखे हैं।
विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में अफ्रीका के ट्यूनीशिया देश में फंसे ग्रीडी हजारीबाग बोकारो जिला के कुल 48 श्रमिक फंसे हुए थे। जो केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के पहल पर सकुशल वतन वापसी हुई। कुशल पूर्वक लौटे हुए श्रमिकों के सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया एवं श्रम विभाग के द्वारा एक-एक लाख रुपए का बीमा किया गया।
विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग के द्वारा अंतरराज्यीय प्रवासी श्रमिक निर्माण श्रमिक असंगठित श्रमिक अंतरराष्ट्रीय श्रमिकों के कल्याणकारी योजना के बारे में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि झारखंड प्रवासी नियंत्रण कर से शिखा लकड़ा श्रम अधीक्षक अनिल देव रंजन हमने कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई वही वीडियो अखिलेश कुमार ने सभी पंचायत सचिव को रजिस्टर मेंटेन करने का आदेश दिए। सूरज कुमार सुभाष कुमार सरिता राणा मुखिया उत्तम कुमार महतो महतो भूषण असलम अंसारी चेतलाल महतो उमा देवी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत बंदखारो निवासी बैजनाथ महतो का 32 वर्षीय पुत्र धनंजय महतो का पार्थिव शरीर 50 दिन के बाद सऊदी अरब से पहुंचा तो गांव में मातम छा गया इस दुख भरी माहौल में मांडू के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता सह समाजसेवी चंद्रनाथ भाई पटेल समेत अन्य लोग पहुंचकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।
विष्णुगढ़ प्रखंड के सारुकुदर पंचायत अंतर्गत फाराचांच निवासी देवनाथ सिंह के 30 वर्षीय पुत्र प्रकाश सिंह का अंतकाल रविवार के रात में इलाज के दौरान कर्नाटक के बेंगलुरु में हो गया लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किए हैं उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता नीलू तुरी ने मोबाइल वाणी को दिया।
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने रहनी देवी से साक्षात्कार लिया। रहनी देवी ने बताया कि इनके परिजन अफ्रीका के कैमरून क्षेत्र में फंसे हुए हैं। वो मजदूरी करने गए थे। सरकार से इनका अनुरोध है की इनके परिवार के सदस्य को सकुशल वापस लाया जाए।बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।
झारखण्ड राज्य के हजारीबाग जिला से राजेश्वर महतो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की उनके पति महाराष्ट्र में काम के दौरान दुर्घटना के शिकार हो गए थे। जिसके कारण उनकी मौत हो गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मनरेगा में भ्रष्टाचार किसी से छुपा हुआ नहीं है, जिसका खामियाजा सबसे ज्यादा दलित आदिवासी समुदाय के सरपंचों और प्रधानों को उठाना पड़ता है, क्योंकि पहले तो उन्हें गांव के दबंगो और ऊंची जाती के लोगों से लड़ना पड़ता है, किसी तरह उनसे पार पा भी जाएं तो फिर उन्हें प्रशासनिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस मसले पर आप क्या सोचते हैं? क्या मनरेगा नागरिकों की इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम हो पाएगी?
Transcript Unavailable.
