झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राज कुमार मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि भारत प्रदेश की पहचान एक कृषि प्रधान देश के तौर पर जानी जाती है।किसानो के हाल बेहाल हैं। आज किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नेतागण किसानों की समस्याओं को नहीं समझते हैं। किसानो को सिर्फ दौड़ाया जाता है और समाधान नहीं होता है।
Transcript Unavailable.
दोस्तों, महिलाओं के भूमि अधिकार सुरक्षित करने में स्थानीय शासन की भूमिका केंद्रीय है। यदि ग्राम पंचायतें भूमि अधिकार को प्राथमिकता दें, महिलाओं को लाभार्थी सूचियों में शामिल करें, अधिकारियों को प्रशिक्षण दें और समुदाय संगठनों के साथ मिलकर काम करें, तो ग्रामीण भारत में महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण संभव है। स्पष्ट है कि जमीन पर अधिकार सिर्फ कागज़ी नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और स्वतंत्रता का सवाल है — और इसका समाधान गांव से ही शुरू होगा। तब तक आप हमें बताइए कि , *--- आपके परिवार में जमीन किसके नाम है? क्या महिलाओं का नाम भी उसमें शामिल है *--- क्या आपकी पंचायत ने कभी महिलाओं को जमीन के अधिकार के बारे में कोई जानकारी या बैठक रखी है? अगर हाँ, तो उसका असर क्या रहा?” *--- अगर महिलाओं के नाम जमीन हो जाए, तो आपके हिसाब से उनकी ज़िंदगी में क्या-क्या बदल सकता है?”
इस एपिसोड में बारिश न होने और फिर अचानक ज़्यादा होने से फसल को होने वाले नुकसान की बात है। मौसम की मार और उससे जूझते किसान की असली परेशानी यहाँ दिखाई देती है।
विष्णुगढ़ भाजपा पश्चिमी मंडल कमेटी के द्वारा दही चूड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विष्णुगढ़ प्रखंड के विष्णुगढ़ भाजपा पश्चिमी मंडल कमेटी के द्वारा बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सभागार में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर दही चूड़ा तिलकुट कार्यक्रम आयोजित किया गया भाजपा पश्चिमी मंडल के 12 पंचायत के पंचायत अध्यक्ष अधिकारी एवं मोर्चा के अध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्यों ने भाग लिए इस समारोह में विष्णुगढ़ मंडल के सांसद प्रतिनिधि रविंद्र कुमार बरनवाल और दीपू भाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा नए साल और नए सृजन के पश्चात पार्टी को संगठन और विकसित भारत रोजगार गारंटी आजीविका मिशन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया वहीं अध्यक्ष रवि कुमार पांडे के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को बधाई दिए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिम मंडल अध्यक्ष रवि कुमार पांडे वर्तमान सांसद वर्तमान किशोर कुमार मंडल महामंत्री सुनील कुमार मिश्रा आजसू मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मंडल दीपू अकेला मुन्नी देवी विश्वकर्मा प्रभु दीपक कुमार कुंदन कुमार अशोक प्रयाग प्रजापति अंजू देवी पवन कुमार अनूप कसेरा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विष्णुगढ़ प्रखंड के अलपिटो पंचायत समिति सदस्य घनश्याम पाठक ने गरीब असहाय के बीच कंबल वितरण किया।
विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत भवन परिसर में शनिवार को प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराए गए 75 जरूरतमंद बुजुर्ग असहाय के बीच कंबल वितरण किया गया।इस अवसर पर मुखिया चेतलाल महतो पंचायत सचिव रामानंद प्रसाद पंचायत स्वयंसेवक चंद्रशेखर महतो नागेश्वर महतो पंचायत समिति सदस्य कैलाश महतो उमेश मंडल समेत कई लोग मौजूद थे।
विष्णुगढ़ प्रखंड के अलपिटो पंचायत के मुखिया सुमिता देवी को हजारीबाग उपायुक्त के आदेश जारी करते हुए वित्तीय शक्तियां जब्त करते हुए निलंबित कर दिया गया बताते चलें कि 15वें वित्त आयोग वित्तीय वर्ष 2021-22 मनरेगा समेत अन्य विकास योजना के क्रियान्वयन में व्यय की गई राशि अनियमितता किए जाने एवं लाभुक समिति को राशि भुगतान नहीं कर किसी एक व्यक्ति नारायण यादव के खाते में जमा कराया गया। इस संबंध में जांच प्रतिवेदन दस्तावेज के अवलोकन में स्पष्टीकरण की मांग की गई परंतु मुखिया के द्वारा अपना पक्ष स्पष्टीकरण कार्यालय में समर्पित नहीं किया गया इस आलोक में झारखंड पंचायती राज अधिनियम 2001 एवं विभागीय आदेश 26 सहपठित ज्ञापांक संख्या 371 दिनांक 15 2 2019 में निहित प्रावधानों को देखते हुए उपायुक्त के अनुशंसा पर निलंबित किया गया इस प्रस्ताव पर मंत्री का विभागीय अनुमोदन प्राप्त है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
