*चीन के निर्मित सामानो का पूर्ण बहिष्कार करें तभी शहीद भारतीय जाबांज की सच्ची श्रदांजलि होगी :बगोदर के नौजवान व समाजसेवी* बगोदर l पिछले दिनों भारत चीन सीमा के गलवान घाटी में भारतीय सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में मारे शहीद हुवे 20 भारतीय वीर जांबाज सैनिकों के शहादत पर बगोदर एस के कॉन्प्लेक्स के प्रांगण में दुकानदारों सहित समाजसेवियों, नौजवानों के द्वारा वीर सपूतों के आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया l तत्पश्चात सभी 20 वीर सपूतों के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया l साथ ही साथ वीर शहीद अमर रहे, भारत माता की जय,जय जवान जय किसान के नारे भी लगे और सभी ने एक स्वर में कहा की शहीदों की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हत्यारे चीन के निर्मित सामानों का हम पूर्ण रूप से अपने जीवन मे ब्यवहार का बहिष्कार करें l इस कार्यक्रम में एसके कंपलेक्स के मालिक भारत गुप्ता,पं.स.स सुनील स्वर्णकार, रामेश्वर महतो,प्रमोद बरनवाल,उमेश स्वर्णकार,अशफाक खान,मुकेश यादव,सागर गुप्ता,अमित कुमार राणा,उमेश यादव,दिलीप अंबेडकर,शक्ति विश्वकर्मा,रवि कुमार,दिनेश राणा,कृष्णा विश्वकर्मा हेसला निवासी अविनाश यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने 21 जून को प्रेस विज्ञप्ति जारी बताया कि हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसोलशन वार्ड में 19 संदिग्ध भर्ती हैं। जबकि फारेस्ट ट्रेनिंग सेण्टर के आइसोलेशन वार्ड में 21 संदिग्ध भर्ती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। फ़िलहाल ज़िला में 38 सक्रिय कोविड पॉजिटिव मरीज है। हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में 37 तथा 01 लोगों का ईलाज़ रिम्स राँची में किया जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी में संक्रमितों के स्वास्थ्य में उत्तरोत्तर सुधार हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों को तीन वक्त औषधि व पौष्टिक आहार उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक कुल 4384 मरीजों का सैंपल कोविड-19 जाँच हेतु भेजा गया है जिसमें 4120 मरीजों का कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आया है एवं 154 मरीजों के सैंपल रिपोर्ट का इंतज़ार है। 21 जून को 11 संदिग्ध लोगों का सैम्पल जाँच के लिए ट्रू-नेट लैब हज़ारीबाग भेजा गया है। जबकि 02 संदिग्धों का सैंपल जाँच हेतु रांची रिम्स भेजा गया है

झारखण्ड राज्य के हजारीबाग जिला विष्णुगढ़ प्रखंड से हमारे संवादाता राजेश्वर महतो बता रहे है कि रोजी रोटी अधिकार अभियान के तहत मोबाइल वाणी पर हमारे उन्होंने बिष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत बहरा टांड़ निवासी बिरजू सोरेन की जीविकोपार्जन को लेकर और रोजगार से वंचित होने को लेकर दिनांक 14/06/2020 को प्रातः 11:23 बजे एक खबर चलाई थी। जिसमे बिरजू ने बताया की वो एक बहुत गरीब परिवार से है तथा उनके परिवार में ग्यारह सदस्य है।उनहोंने साथ ही कहा की लॉक डाउन के कारण उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी,उनके पास ना ही खाने के लिए राशन था और ना ही उनका मनरेगा के तहत जॉब कार्ड बना था जिस वजह से वे अपना रोजी रोटी नहीं चला पा रहे थे। इसके बाद इस खबर को बोकारो मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवादाता राजेश्वर महतो द्वारा संबंधित गांव के मुखिया और जनप्रतिनिधियों को फारवर्ड किया गया जिसके एक घंटे के बाद खबर के फलस्वरूप इस समस्या का समाधान कर दिया गया।कार्रवाई करते हुए मुखिया ने पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। खबर का असर होने के बाद लाभारती बहुत खुश है तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं

बगोदर थाना परिसर में शनिवार को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत ईद को लेकर शांति समिति की बैठक की गई बैठक में बगोदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई इंस्पेक्टर से थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बैठक में उपस्थित लोगों को आगामी 25 मई को मनाया जाने वाला ईद त्यौहार पूर्ण शांति व सौहार्द के साथ ही मनाए खासकर कोरोना महामारी के कारण सरकार के दिए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ही मनाना है ईद की बधाई को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत दें बैठक में प्रखंड के दोनों समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित थे l

:बगोदर विधायक कॉ विनोद कुमार सिंह ने तप्ती गर्मी के विच आम जनों को हो रही जल संकट को गंभीरता से लिया है l शनिवार को विधायक श्री सिंह ने जलापूर्ति के संकट को दूर करने को लेकर उप विकास आयुक्त गिरिडीह को एक खत लिख कर जल संकट की समस्या को बताते हुवे जल्द दुरुस्त करने की मांग की है l आयुक्त को लिखे खत मे श्री सिंह ने कहा है की विधायक कोष जल समृद्धि के तहत एक अतरिक्त मोटर का क्रय कर जल संकट मे हो रही परेशानीयों को दूर किया जाय l विदित हो की बगोदर बाजार क्षेत्र की अधिकांश जनता सप्लाई वाटर के ऊपर ही निर्भर है l आये दिन मोटर की खराबी की शिकायत आम हैl अगर एक अतिरिक्त मोटर की खरीदारी किया जाता है तो पेय जलापूर्ति की अनियमितता को काफ़ी हद तक दूर किया जा सकता है l

झारखंड सरकार ने राज्य में आईपीएस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है बताते चले कि हजारीबाग के एसपी मयूर पटेल को स्थानांतरित कर समादेष्टा जैप 8 पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है उनके स्थान पर हजारीबाग के नए एसपी के तौर पर कार्तिक एस हजारीबाग के नए आरक्षी अधीक्षक होंगे वहीं उत्तरी छोटानागपुर के डीआईजी के पद भार होमकर अमोल वेणुकांत लेंगे और हजारीबाग के डीआईजी पंकज कंबोज को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची का उपमहानिरीक्षक बनाया गया है

हजारीबाग के हुड़हुड़ू मोहल्ला निवासी अंशुमन कुमार ने जेपीएससी की छठी बैच की परीक्षा में झारखंड वित्त सेवा के लिए सफलता हासिल की है... विस्तार पूर्वक खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उप केंद्र के कैच अप एरिया में संबंधित केंद्रों के एएनएम व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा डोर टू डोर जाकर सघन अभियान चलाकर होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे लोगों में कोरोना सहित सामान्य स्वास्थ्य संबंधित लक्षणों का सर्वे का काम किया जा रहा है जिसके तहत बुधवार को कुल 2442 परिवारों के 11770 व्यक्तियों का स्वास्थ संबंधी सर्वे किया गया... विस्तार पूर्वक खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

लॉक डाउन की अवधि के दौरान देश के अन्नदाता किसान के बीच उत्पन्न समस्याओं पर विष्णुगढ़ मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने विष्णुगढ़ के एक किसान सोहन गंझू से किया वार्ता। सोहन ने बताया कि दुकान खुला नहीं रहने के कारण दवाई व उपकरणों को नहीं ख़रीद पा रहे है। आर्थिक स्थिति सही नहीं है। पहले की जमा पूँजी से ही जीवन बसर चल रहा है। आय के सारे स्रोत बंद हो जाने के कारण खेती पर निर्भर है।

झारखण्ड मजदूर सभा (झामस) और अखिल भारतीय किसान महासभा के आह्वान पर लॉक डाउन के मानकों के तहत बगोदर प्रखण्ड के दर्ज़न भर गावों में कोड़ी,गैंता,आदि हाथ में लेकर प्रदर्शन किया l प्रदर्शन के तहत मनरेगा में निबंधित मजदूरों के हित के निहित बिभिन्न मांगे रखी है l जिसमें 200 दिन का काम और काम के बदले 500 रु दैनिक मजदूरी देने l मजदूरों का मजदूर कल्याण बोर्ड से निबंधित करने l बिजली का निजीकरण रोकने l कोरोना मृतकों को 20 लाख मुआवजा देने l जिला स्तर पर कोरोना जांच का प्रबंध करने एवं खेती-किसानी काम को मनरेगा एक्ट से जोड़ने समेत अन्य मांगें रखी ।