हमारी श्रोता कमली देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछ रही है कि सरकार द्वारा कोरोना मरीज़ों को कॉन्टिने सेंटर में क्या क्या सुविधा दी जाती है ?
Transcript Unavailable.
हमारे श्रोता पवन कुमार मिश्रा मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछना चाह रहे है कि क्या कोरोना जांच करवाने के लिए पैसे लगते हैं ?
झारखण्ड से रितेश कुमार मिश्रा जानना चाहते हैं कि कोरन्टाइन सेंटर में किस तरह की व्यवस्था होती है ?
झारखण्ड राज्य से शैलेन्द्र पाठक ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बगोदर थाना क्षेत्र मे बगोदर थाना पुलिस द्वारा रात्रि प्रहरी के दौरान की जा रही है वाहनों की जांच l थाना क्षेत्र के भिन्न भिन्न जगहों पर पुलिस प्रशासन द्वारा जांच का कार्य किया जा रहा है l थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया की सुरक्षा के मद्देनजर चार पहिया वाहनों की जांच की जा रही है जांच के क्रम में वाहनों के डिक्की बैग, सीट बेल्ट, आदि की जांच की जा रही है lपुलिस प्रशासन द्वारा लगातार दो दिनों से वाहन जांच किया गया l इस क्रम में बुधवार को एनएच 100 बगोदर विष्णुगढ़ मुख्य मार्ग पर वाहनों की जांच की गई l वही गुरुवार को बगोदर सरिया रोड में वाहनों का जाँच किया गया l
हमारे एक श्रोता सुरेश राम ,मोबाइल वाणी के माध्यम से क्वारंटाइन सेंटर में क्या व्यवस्था दिया जाता है ,इसकी जानकारी चाहते है
झारखण्ड राज्य से शैलेन्द्र पाठक ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बगोदर थाना क्षेत्र के आधे दर्जन प्रवासी मजदूर दुबई के अबू धाबी मे फॅसे है l मजदूरों ने सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है।सभी मजदूर अबुधाबी मे एनसीसी कंपनी में सप्लायर के पद में काम रहे है ।मजदूरो को पिछले चार महीने से कोई वेतन नहीं दिया जा रहा है।तनख्वाह मांगने पर तरह-तरह की धमकियां दी जाती हैं।सभी मजदूरों को एक कमरे में बंद करके रखा गया है।महज एक समय खाना दिया जाता है।पास में एक रुपये नहीं है और खाने के लाले पड रहें है।परेशान मजदूरों ने शोसल मीडिया के जरिए भारत के विदेश मंत्री के नाम संदेश भेजा है।प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने मामले से सम्बंधित समस्याओ को बताया l अली ने इन मजदूरों से बात कर उन्हें वतन वापसी कराने का भी भरोसा दिया है।सिकन्दर अली ने बताया कि दुबई के अबू धाबी में फंसने वाले मजदूरों मे थाना क्षेत्र के मुंडरो के संजय कुमार,विनोद महतो, भुवनेश्वर साव, खेतको के गुलाबचंद महतो,संजय कुमार महतो, विनोद महतो, सुखदेव कुमार महतो, सरयू महतो, अर्जुन महतो, गोविंद महतो,पोचरी के महेश रविदास,संजय रविदास,सेवा रविदास,गंगा रविदास छत्रधारी रविदास,नंदकिशोर रविदास,अजय रविदास आदि शामिल हैं।
झारखण्ड राज्य से शैलेन्द्र पाठक ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हरिहर धाम मंदिर के निकट बगोदर विष्णुगढ़ मार्ग पर स्थित जेसी बोस विद्यालय के छात्र छात्राओं का झारखण्ड अधिविद्य परीक्षा परिषद, द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 2020 मे जे.सी.बोस उच्च विद्यालय के बच्चों ने शत- प्रतिशत रिजल्ट लाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। परीक्षा परिणाम से खुशी जताते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव रंजन ने सभी बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी है।
झारखण्ड बराई से हमारी एक श्रोता बताती हैं कि जब से लॉक डाउन हुआ है तब से उन्हें किसी चीज़ की सुविधा नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि उन्हें केवल एक बार ही राशन प्राप्त हुआ है और उनके बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्र के द्वारा पोलियो की खुराक नहीं मिली
झारखण्ड राज्य से शैलेन्द्र पाठक ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड मे स्थापित व बहु चर्चित और विख्यात हरिहर धाम आज वीरान पड़ गया है l लाखों भक्तों का केंद्र और समुद्र तल से 65 फिट उच्चा शिव लिंगाकार मंदिर मे होने वाले सभी धार्मिक व वैवाहिक कार्यक्रम इस लॉक डाउन और कोरोना के भेंट चढ़ गया है l वैवाहिक संस्कारों के लिए खूब चर्चित हरिहर धाम मंदिर मे इस वर्ष युगल जोड़ी के भारी भिड़ के वजाय मंदिर परिसर मे सन्नाटा पसरा हुवा है l विवाह के अलावे यहां श्रावण मास मे कावरीयां भक्तों के लिए भी काफ़ी लोकप्रिय है l देवघर जाने वाले यात्री हरिहर धाम मे भगवान भोले नाथ का दर्शन करने अवश्य पहुंचते है l परन्तु इस वर्ष कोरोना काल ने कालों के काल महाकाल भोले के दर को भी वीरान कर गया l एक तरफ लोगों मे बीमारी का डर है तो, वही दूसरी और शोसल डिस्टेंस मास्क, लॉक डाउन के अलावे सरकारी परमिसन और प्रसासन की मुस्तैदी से मंदिर मे ना युगल जोड़ी पहुंच रहें है और ना ही श्रावण माष मे कावरियों के झुंड की के पहुंचने की कोई सम्भावना ही दिख रहा है l यहाँ तक की मंगलवार को रथ यात्रा पर होने वाला वृहत भंडारा का आयोजन और विशेष पूजा अर्चना भी आयोजीत नहीं की गई मंदिर के पुजारियों द्वारा केवल पूजा पाठ किया गया l

Comments
Transcript Unavailable.
Dec. 24, 2020, 2:32 p.m. | Tags: covid-test coronavirus expert