आज की जाएगी सरस्वती वंदना । आज वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा । चौपारण प्रखंड में पूजा पंडालों और विद्यालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार कोरोना सक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष निर्देश जारी किया गया है। इससे पूर्व चौपारण थाना परिसर में सीओ नितिन शिवम गुप्ता ने राजनीतिक सामाजिक और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक किया। आम लोगों और पूजा समितियों से विशेष अपील की गई कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। इन निर्देशों में कहा गया है कि किसी भी नए पूजा समिति को इस वर्ष अनुमति नहीं दी जाएगी। नशापान व अश्लील गानों पर पूर्णतः रोक रहेगी तथा हर हाल में मूर्ति विसर्जन पूजा के अगले ही दिन 6 बजे संध्या तक किया जाना सुनिश्चित करना है। वैसे सभी पूजा स्थल जहां इस वर्ष पूजा होनी है वहां अंचल अधिकारी थाना प्रभारी स्वयं जाकर निरीक्षण करेंगे। धन्यवाद ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

कोरोना जांच सह मच्छरदानी वितरण शिविर का आयोजन। चौपारण प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत के पिपरा ग्राम में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच सह निःशुल्क मच्छरदानी वितरण शिविर का आयोजन किया गया। चिन्हित लाभुकों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया गया। इस मच्छरदानी के उपयोग करने से मलेरिया, डेंगू सहित कई बीमारियों से राहत मिल सकती है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना व मलेरिया जांच के लिए सैंपल भी लिया गया। धन्यवाद।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दसवीं मैट्रिक बोर्ड और इंटर की परीक्षा तिथि की घोषणा से छात्र उत्साहित। झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा मैट्रिक की बोर्ड और इंटर की परीक्षा तिथि के संबंध में घोषणा की गई। इससे चौपारण प्रखंड के छात्रों में उत्साह है। कई बार तिथियों का ऐलान होने के बाद परीक्षा टाली गई है। परंतु इस बार टाइम टेबल प्रकाशित कर दिया गया है। परीक्षा 4 मई 2021 से 21 मई 2021 तक चलेगी। दसवीं की प्रायोगिक परीक्षा 6 अप्रैल से संबंधित विद्यालय में ली जाएगी तथा 20 मार्च से एडमिट कार्ड डाउनलोड होगा। चौपारण प्रखंड के छात्र परीक्षा तिथि की घोषणा से उत्साहित हैं और उन्हें खुशी है की परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया गया है।परंतु ये आशंका भी जता रहे हैं कि कहीं फिर से ये तिथि भी आगे न बढ़ जाए।

झारखण्ड से नागेंद्र महतो कार्यक्रम मेरा मुखिया कैसा हो के तहत पंचायत जोबरग्राम ऊंचाघाना के निवासी नारायण महतो से चर्चा कर रहे हैं। वे बताते हैं कि जनता से जुड़ कर काम करने ,विकास के पथ पर कार्य करने ,जनहित के लिए सोचने की क्षमता रखने वाले को ही मुखिया बनना चाहिए। मुखिया को पंचायत चुनाव के दौरान वार्ड सदस्यों के साथ समन्वय बनाने एवं सरकारी योजनाओं का पूरा ज्ञान होना जरुरी है। हमें वैसे मुखिया की जरूरत है जो जनता में लोकप्रिय व जनता से जुड़ कर काम करे।