रामस्वरूप पासवान को बनाया गया अजामो का जिला उपाध्यक्ष। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा (अजामो) के जिला उपाध्यक्ष का चुनाव किया है। इसी क्रम में चौपारण प्रखंड के भाग 2 के जिला परिषद सदस्य रामस्वरूप पासवान को हजारीबाग जिला के आजामो का जिला उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। श्री पासवान का मनोनयन अजामो के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार बाउरी ने किया। अपने मनोनयन के बाद श्री पासवान ने कहा कि वे अपना कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा व इमानदारी से करेंगे। मनोनयन के बाद श्री पासवान को कई लोग बधाई दे रहे हैं।

दादपुर पैक्स का उद्घाटन। चौपारण प्रखंड के दादपुर पंचायत में पैक्स धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर मुखिया नूतन सिन्हा ने कहा कि काफी प्रयासों के बाद धान क्रय सेंटर खोला जा सका है तथा इससे आस पास के क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में काफी सुविधा होगी। इस अवसर पर मुखिया के अलावा पैक्स अध्यक्ष रंजीत सिंह व अन्य लोग भी उपस्थित रहे। धन्यवाद ।

जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हजारों कांग्रेसियों एवं किसानों का एक जत्था रांची मोराबादी मैदान किसान अधिकार दिवस में शामिल होने पहुंचा इसमें हजारीबाग जिला के दोनों विधायक उमा शंकर अकेला तथा अंबा प्रसाद ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

प्रखंड के जीटी रोड से एक युवक को गांजा व अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। पिछली रात चौपारण पुलिस को गुप्त सुचना प्राप्त हुई थी कि जीटी रोड से दो युवक मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ लेकर चौपारण की ओर जा रहे हैं। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि जब मोटरसाइकिल को रोका गया तो वे तेज गति से भागने लगे। भागने के क्रम में एक युवक बोरा सहित नीचे गिर गया और दूसरा बाइक लेकर भागने में सफल हो गया। पकड़े गए युवक मो. महफूज के पास से 10 किलो गांजा और 1 किलो अफीम बरामद हुआ। उसे गिरफ्तार कर उसपर थाना में मामला दर्ज किया गया और जेल भेज दिया गया है।

विधायक आवास के घेराव की तैयारी। पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों द्वारा पूरे झारखंड प्रदेश के विधायकों के आवास के घेराव की योजना है। झारखंड पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक महासंघ द्वारा सूचना दी गई है कि 12 जनवरी 2021 को सभी विधानसभा के विधायकों के आवास का घेराव किया जाएगा। संघ द्वारा मानदेय व स्थाईकरण को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत घेराव की बात कही गई है। संघ द्वारा बताया गया है कि पिछले 4 वर्षों से सभी स्वयंसेवक कार्य कर रहे हैं, परंतु उचित प्रोत्साहन राशि नहीं दी जा रही है। यहां तक कि जो राशि दी जाती है, वह भी समय से नहीं दिया जाता है। अपनी इन्हीं मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया गया है। धन्यवाद।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद और उलझ गई मुस्कान के मौत की गुत्थी। चौपारण प्रखंड में कुछ दिनों पहले तालाब में डूबने से मुस्कान की मृत्यु हो गई थी। पहले, इसे सीधे तौर पर आत्महत्या का मामला बताया जा रहा था, लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह मामला और उलझ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मुस्कान की मौत पानी में डूबने से हुई है तथा वह 48 से 72 घंटे के पहले पानी में डूबी थी। इसका मतलब यह है कि घर से लापता होने के पांचवें दिन उसकी मृत्यु हुई। इससे यह सवाल उठता है कि वह पांच दिनों तक कहां लापता थी? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मुस्कान के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। पुलिस के अनुसार अब तक की जांच से यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, परंतु अभी भी इस केस के हर पहलू की जांच की जा रही है।

कई विकास योजनाओं का उद्घाटन। चौपारण प्रखंड में दर्जनों विकास योजनाओं का उद्घाटन किया गया। झारखंड सरकार के एक वर्ष कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के साथ साथ दर्जनों विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में विधायक के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष विकास यादव, विधायक प्रतिनिधिगण तथा कई पदाधिकारी भी शामिल हुए। बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा, सीओ नितिन शिवम गुप्ता ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। पीएम आवास स्वीकृति पत्र, महिलामंडल समूहों को लोन, भूमिहीनों को पट्टा इत्यादि परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

तालाब से बरामद हुआ युवती का शव। चौपारण प्रखंड के सेलहरा पंचायत के पथरा ग्राम के एक तालाब से एक युवती का शव निकाला गया। मृत युवती की पहचान मुस्कान कुमारी, पिता राजेंद्र साव, पंचायत रामपुर, ग्राम प्रतापपुर के रूप में की गई है। चौपारण पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया कि युवती 20 दिसंबर से ही लापता थी। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जीटी रोड पर दुर्घटना। चौपारण प्रखंड के पिपरा ग्राम में जीटी रोड पर अनियंत्रित होकर एक ट्रक घर में घुस गया। अनियंत्रित ट्रक के घर में घुस जाने से घर की दीवार टूट गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उस महिला को रिम्स अस्पताल,रांची रेफर कर दिया गया है। घर से बाहर बंधे हुए सात मवेशियों की मृत्यु मौके पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि जीटी रोड पर बने ब्रेकर की वजह से यह दुर्घटना हुई है। इस ब्रेकर की वजह से पिपरा ग्राम में दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं परंतु सड़क प्रबंधन द्वारा इसे हटाया नहीं जा रहा। ग्रामीणों की मांग है कि इस ब्रेकर को यथाशीघ्र हटाया जाए। धन्यवाद ।

Transcript Unavailable.