झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के जगदीशपुर पंचायत से अरुण कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो के सम्बन्ध में गाँव निवासी विनोद कुमार से बात कर रहे है। ग्रामीण विनोद कह रहे है कि उन्हें एक ऐसे मुखिया की जरूरत है जो जनता के साथ सुख दुख में डट के खड़ा रहे। साथ ही कह रहे है कि यदि मुखिया गाँव में अच्छा काम कराता है जैसे नाली की सफाई,सड़क का मरम्मत और गाँव में पिने के लिए पानी तो वैसे मुखिया का चयन हर बार किया जा सकता है। पर अगर मुखिया लोभी होगा तो गाँव का विकास नहीं हो पाएगा

झारखण्ड राज्य से हमारे श्रोता राजेश्वर महतो की बातचीत युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से भेलवारा ग्राम निवासी भुनेश्वर महतो से हुई। भुनेश्वर 'मेरा मुखिया कैसा हो 'कार्यक्रम के तहत कह रहे है कि मुखिया को हमेशा जनता के साथ कन्धा मिलाकर चलना चाहिए। साथ ही कहा की मुखिया को हमेशा अपना कर्तव्य समझ कर गाँव के विकास के लिए कदम उठाना चाहिए।

झारखण्ड राज्य से हमारे एक श्रोता की बातचीत युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से नावाटांड़ ग्राम निवासी यशोदा कुमारी से हुई। यशोदा 'मेरा मुखिया कैसा हो 'कार्यक्रम के तहत कहती है कि मुखिया को शिक्षित एवं ईमानदार होना चाहिए जो सभी ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करें। देखा जाता है कि कई मुखिया चयनित होने के बाद ज़िला प्रखंड में मौज़ूद रहते है जिस कारण गाँव में उनकी अनुपस्थिति में ग्रामीणों को तमाम कार्यों के लिए असुविधा होती है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से मुखिया के सम्बन्ध में बता रहे है कि मुखिया ऐसा होना चाहिए जो सरकारी योजनाओं का लाभ गाँव के वासियों को दिलाने में उनकी मदद करे। साथ ही कह रहे है कि मुखिया के मन में छल कपट तथा लोभ ज़रा भी नहीं होना चाहिए तभी गाँव का विकास हो पाएगा।

Transcript Unavailable.

नम आंखों से बच्चों ने किया माता सरस्वती को विदा। चौपारण प्रखंड में माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन बहुत ही धूम धाम से किया गया। सरकार के गाइडलाइन के अनुसार सभी शिक्षण संस्थानों में 17 फरवरी को मूर्ति विसर्जन किया गया। सरस्वती पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोरोना संकट के बाद बच्चों को पहली बार खुशियां मनाने का मौका मिला। सभी विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों के चेहरे पर रौनक लौट आई थी।

नए कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस का एकदिवसीय सम्मेलन । झारखंड कृषि मंत्री मुख्य अतिथि । चौपारण प्रखंड के बसरिया में नए कृषि कानून के विरोध में एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शामिल हुए। उनके अतिरिक्त रामगढ़ विधायक ममता देवी और स्थानीय विधायक उमाशंकर अकेला भी उपस्थित थे। सम्मेलन में कृषि मंत्री ने लोगों को किसान बिल के खिलाफ आंदोलन में मदद मांगा। सम्मेलन के माध्यम से 20 फरवरी को हजारीबाग में आयोजित ट्रैक्टर रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी की गई।