झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने रमन महतो से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो पंचायत का और यहाँ की जनता के लिए विकास कार्यों को बढ़ावा दें। निःस्वार्थ भावना से जनता के लिए काम करें।भ्र्ष्ट जनप्रतिनिधि नहीं होना चाहिए। क्योंकि पिछले पाँच सालों से पंचायत में होंने वाले कार्यों से कुछ भी विकास कार्य या बदलाव नजर नहीं आया है। इसलिए इस बार ईमानदार और होनहार प्रतिनिधि ही चाहिए

झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने लालचंद महतो से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की हमारे पंचायत का मुखिया ईमानदार,शिक्षित और समाज की सेवा का भाव रखने वाला हो। इसके साथ ही बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रयास करें। ब्लॉक के कार्यों को सही से करे। पूर्व मुखिया के कार्य से संतुष्ट हैं। लेकिन अब भी रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की जरुरत है

झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं की विष्णुगढ़ प्रखंड के जिला परिषद सदस्य भाग संख्या 25 उम्मीदवार गंगिया देवी के नेतृत्व में प्रखंड के गोविंदपुर कुसुंभा भेलवारा खरना समेत 8 पंचायतों का दौरा तेज कर जनसंपर्क में जुट गए हैं।जनता से पंचायत के विकास के लिए हर प्रयास करने की बात करते हुए। ग्रामीणों से मतदान करने की अपील करते हुए सेवा करने का एक मौका जनता से माँगा।

विष्णुगढ़ प्रखंड के विष्णुगढ़ पुराना पंचायत भवन के समीप स्वर्गीय प्रयाग मिश्र के भवन में पूजा अर्चना व फीता काटकर शनिवार को कार्यालय का उद्घघाटन किया।

विष्णुगढ़ प्रखंड के बेड़ाहरियारा पंचायत अंतर्गत रमुआ के एक किशोरी के अप्रैल माह में सतगढावा छलका पुल के समीप किशोरी का शव पुलिस ने बरामद किया था घटना घटे दिन से लगभग 15 दिन से अधिक हो जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन हत्या करने वाले को गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में शुक्रवार को विष्णुगढ़ के नागरिकों ने कैंडल मार्च निकाला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला के विष्णुगढ़ प्रखंड से राजेशवर महतो ने जानकारी दी कि विष्णुगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय के नजदीक सोबरन कंपलेक्स परिसर में बुधवार को विष्णुगढ़ पश्चिमी जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी गंगिया देवी का चुनाव कार्यालय उद्घघाटन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घघाटन प्रत्याशी गंगिया देवी बाल गोविंद प्रसाद केदार प्रसाद कसेरा आनंद राम महादेव वैद्य ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद चाहिए मैं ईमानदारी निष्ठा पूर्वक निष्पक्षता जनता का सेवा करूंगा। पेयजल की समस्या से निजात दिलाना स्वास्थ्य सेवा में बेहतर सुविधा प्रदान करना शिक्षा सिंचाई मजदूरों का पलायन पर नियंत्रण खेलकूद के प्रति युवाओं को आगे बढ़ाना जरूरतमंद लोगों को पेंशन पीएम आवास दिलाना भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करते हुए क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करूंगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

9 मई को विष्णुगढ़ क्षेत्र के 24 पंचायत में होने वाला 24 मई को मतदान के लिए प्रत्याशियों ने अपने अपने क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्य मुखिया वार्ड सदस्य मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने को लेकर जनसंपर्क तेज हो गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत जामुन टां ड बस्ती से चेतलाल महतो बच्चे की माता मंजू देवी के दो मासूम बच्चे आयुष कुमार एवं आर्यन कुमार को शनिवार को अगवा कर घर के आस-पास खेल रहे थे समोसा के प्रलोभन देकर उठाकर ले भाग गए इसकी सूचना मिलते हैं परिजन और ग्रामीण चिंतित हो गए तथा उसी समय विष्णुगढ़ थाना में जानकारी दी गई। पुलिस गहनता से जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

विष्णुगढ़ प्रखंड में नाम वापसी लेने के अंतिम दिन शनिवार को 22 मुखिया पद के लिए तथा 17 वार्ड सदस्य उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिए। 9 तारीख को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चौक चौराहा टोला मुहल्ला में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है उम्मीदवार अभी से ही ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क कर रहे हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत रोमी पंचायत के पबरा रोड अलगडीहा स्थित ग्लोबल इंडिया हाई स्कूल का उद्घाटन 8 मई को हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय करेंगी कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मनोज यादव व सदर विधायक मनीष जयसवाल शरीक होंगे इसकी जानकारी शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान स्कूल के चेयरमैन इजहार अंसारी, निदेशक मो. चांद अंसारी व मो. नजीर अंसारी एवं सेक्रेटरी गुलाम यजदानी ने दी। श्री अंसारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा क्षेत्र, समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है उन्होंने कहा कि ग्लोबल इंडिया हाई स्कूल में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा आधुनिक तकनीकों के जरिए देने की व्यवस्था की गई है। निदेशक मो. नजीर अंसारी व मो.चांद अंसारी ने संयुक्त रूप से बताया कि करीबन तीन एकड़ में फैले स्कूल परिसर में नर्सरी से लेकर वर्ग आठ तक की पढ़ाई कराई जाएगी जो आने वाले समय में 12वीं कक्षा तक विस्तारित किया जाएगा। स्कूल में आधुनिक शिक्षा के लिए डिजिटल क्लासरूम के साथ-साथ बच्चों के खेल कूद के लिए बड़ा प्लेग्राउंड व आवश्यक खेल सामग्री विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। लैब व अत्याधुनिक लाइब्रेरी विद्यार्थियों के शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।