अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत रोमी पंचायत के पबरा रोड अलगडीहा स्थित ग्लोबल इंडिया हाई स्कूल का उद्घाटन 8 मई को हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय करेंगी कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मनोज यादव व सदर विधायक मनीष जयसवाल शरीक होंगे इसकी जानकारी शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान स्कूल के चेयरमैन इजहार अंसारी, निदेशक मो. चांद अंसारी व मो. नजीर अंसारी एवं सेक्रेटरी गुलाम यजदानी ने दी। श्री अंसारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा क्षेत्र, समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है उन्होंने कहा कि ग्लोबल इंडिया हाई स्कूल में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा आधुनिक तकनीकों के जरिए देने की व्यवस्था की गई है। निदेशक मो. नजीर अंसारी व मो.चांद अंसारी ने संयुक्त रूप से बताया कि करीबन तीन एकड़ में फैले स्कूल परिसर में नर्सरी से लेकर वर्ग आठ तक की पढ़ाई कराई जाएगी जो आने वाले समय में 12वीं कक्षा तक विस्तारित किया जाएगा। स्कूल में आधुनिक शिक्षा के लिए डिजिटल क्लासरूम के साथ-साथ बच्चों के खेल कूद के लिए बड़ा प्लेग्राउंड व आवश्यक खेल सामग्री विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। लैब व अत्याधुनिक लाइब्रेरी विद्यार्थियों के शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
