झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के चान्हो पंचायत से सरिता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद अंसारी से हुई। मोहम्मद अंसारी कहते है कि पंचायत चुनाव में युवाओं की भागीदारी होनी चाहिए। जो भी ग्राम प्रधान बने वो ग्राम का विकास करने पर काम करें। मोहम्मद अंसारी अपने पंचायतों में होने वाले कामों के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी रखते है लेकिन वो पंचायत में होने वाले समस्याओं के बारे में चर्चा नहीं करते है

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के चान्हो पंचायत से सरिता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सायरा खातून से हुई।सायरा खातून कहती है कि पंचायत चुनाव में युवाओं को भाग लेनी चाहिए। अपने पंचायतों में होने वाले कामों के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी रखती है लेकिन वो पंचायत में होने वाले समस्याओं के बारे में चर्चा नहीं करते है।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला के बिष्णुगढ प्रखंड से एजाज़ आलम ने जानकारी दी कि त्रिस्तरीय ( आम ) निर्वाचन 2022 के लिए कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत पेलावल उत्तरी पंचायत की मुखिया पद की प्रत्याशी मुस्तरी खातून ने पेलावल उतरी पंचायत का सघन चुनावी दौरा कर समर्थकों संग जनसंपर्क अभियान चलाया इस बीच डोर टू डोर मतदाताओं से मिलकर पंचायत के संपूर्ण विकास और भ्रष्टाचार मुक्त गांव बनाने के लिए वोट करने की अपील किया। उन्होंने महिलाओं से मिलकर महिला सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही शोषित पीड़ित वंचित परिवारों को हक अधिकार और इंसाफ दिलाने का हरसंभव भरोसा दिलाया। उनके समर्थन में पंचायत के विभिन्न गलियों व चौक चौराहों में उनके सैकड़ों समर्थक उनके चुनाव प्रचार में जनसैलाब की शक्ल में शामिल थे। मतदाताओं का कहना है कि पिछले जनप्रतिनिधियों के द्वारा विकास कार्यों में भेदभाव की नीति व अधूरे विकास कार्यों को लेकर लोगों में काफी रोष देखने को मिल रहा है ऐसे में मुस्तरी खातून के द्वारा विगत वर्षों में खासकर कोरोना काल में किए गए उनके सामाजिक कार्यों, गरीब असहाय परिवार के लोगों को आर्थिक मदद देने जरूरतमंद लोगों के बीच राशन उपलब्ध कराने और जरूरत पड़ने पर गरीब परिवारों को मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की चर्चा लोगों की जुबान पर बढ़-चढ़कर है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

झारखण्ड के चान्हो से सरिता कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से बात कर रहीं हैं. इन महिला का कहना है की चुनाव में भागीदारी होनी चाहिए तथा पंचायत के समस्याओं के निदान के लिए मुखिया को कार्य करना चाहिए।

झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग़ चान्हो पंचायत से सरिता मोबाइल वाणी के माध्यम से सविता से पंचायत चुनाव के विषय में बात कर रही है। सविता का कहना है कि सभी युवाओं को चुनाव में भाग लेना चाहिए साथ ही कह रही है कि मुखिया ऐसा होना चाहिए जो ग्रामीणों की समस्याओं का हल निकाल कर उसका समाधान करे

झारखण्ड से हमारी श्रोता उमा देवी कामोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं की पंचायत में विकास होना चाहिए।

झारखण्ड के चाहनो पंचायत से सरिता कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से बात कर रहीं हैं इनका कहना है की चुनाव में युवा वर्ग का भागीदारी होना चाहिए तथा पंचायत के सभी सामिजिक समस्याओं को मुखिया के द्वारा हल होना चाहिए।

झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं की विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत ऊंचाघाना बंद खारो जोबर फुसरो समेत अन्य गली मोहल्ले में अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर कपिल देव चौधरी ने जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की मौके पर नारायण महतो रीतलाल महतो भगत करमाली समेत कई लोग मौजूद थे।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला के विष्णुगढ़ प्रखंड से राजेशवर महतो ने जानकारी दी कि विष्णुगढ़ प्रखंड के मध्य जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी शेख तैयब ने सिरैय अचलजामु उदालबेड़ा तरवाटांड नावाटांड़ समेत अन्य अन्य गांव में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किए। उन्होंने कहा कि मैं जनता के हर एक सुख-दुख में अपनी सहभागिता निभाते हुए जनता की सेवा करूंगा आप लोगों का मुझे आशीर्वाद चाहिए।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.