झारखंड राज्य में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कटकमसांडी पूर्वी से जिला परिषद् सदस्य के प्रत्याशी के रूप में जीवन कुमार मेहता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । सुबह नौ बजे अपने पैतृक निवास लूपुंग से नामांकन यात्रा शुरू कर श्री मेहता जिला समाहरणालय हजारीबाग पहुंचे । हजारों की संख्या में उनके शुभचिंतकों और समर्थकों ने नामांकन यात्रा में अपनी भागीदारी दिखाई जिसमें युवाओं, महिलाओं और बुजुर्ग शामिल थे । बता दें कि जीवन कुमार मेहता पहली बार कटकमसांडी पूर्वी जिला परिषद सदस्य की सीट से अपना भाग्य आजमाने जा रहे हैं और उनका दावा हैं की लोग काफी संख्या में समर्थन में आएंगे और उनकी जीत को सुनिश्चित करेंगे। निर्वाचन पर्चा दाखिल करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए जीवन कुमार मेहता ने कहा कि कटकमसांडी पूर्वी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास करना चाहते हैं अगर लोगों ने उनका विश्वास कर उन्हें मौका दिया तो कटकमसांडी पूर्वी क्षेत्र के चहुमुखी विकास में अपना योगदान निभाएंगे। सड़क, नाली, सिंचाई, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में कटकमसांडी पूर्वी क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर अपनी भागीदारी निभानी है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
कटकमसांडी प्रखंड के पेलावल दक्षिणी पंचायत से त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के चौथे चरण के लिए समीना खातून ने मुखिया पद के लिए गुरुवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए उनके साथ प्रखंड मुख्यालय सैंकड़ों समर्थक भी शामिल हुए। कटकमसांडी सीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार के समक्ष उन्होंने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद मुखिया प्रत्याशी समीना खातून ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के जनता के बीच वह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का सदैव प्रयास करेंगी। शिक्षा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से पंचायत क्षेत्र की जनता को लाभ पहुंचाने का काम करेंगे। सशक्त समाज और महिला सशक्तिकरण को लेकर उन्होंने अपना योगदान देने की बात भी कही। उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त समाज और पंचायत क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील किया। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
कटकमसांडी प्रखंड के पेलावल उत्तरी पंचायत से त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के चौथे चरण के लिए मो. असलम ने मुखिया पद के लिए गुरुवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए उनके साथ प्रखंड मुख्यालय दर्जनों समर्थक भी शामिल हुए। कटकमसांडी सीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार के समक्ष उन्होंने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद मुखिया प्रत्याशी मो. असलम ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के जनता के बीच वह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का सदैव प्रयास करेंगे। शिक्षा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से पंचायत क्षेत्र की जनता को लाभ पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों से वोट करने की अपील किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ईद त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
हजारीबाग शहर व आसपास के इलाकों में मंगलवार को ईद उल फितर का त्यौहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने शहर के विभिन्न मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा की ईद का चांद नजर आते ही जहाँ एक ओर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी हो गया लोग एक दूसरे को चांद नजर आने की बधाई संदेश देते नजर आए वहीं ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने मुल्क में अमन चैन व भाईचारा कायम रहने की दुआएं मांगी। मुस्लिम धर्मावलंबियों के द्वारा जगह-जगह ईद मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया जहां लोग ईद मिलन समारोह में शरीक होकर गले मिलकर ईद की बधाइयां देते नजर आए। विगत दो वर्षों से कोरोना की भेंट चढ़ चुके ईद उल फितर का त्योहार इस बार एक नई उमंग के साथ लोगों के बीच में आया जिसको लेकर लोगों ने इसका विरोध तौर पर इस्तकबाल किया। बाजारों में जहां ईद की खरीदारी को लेकर लोगों के बीच उत्साह नजर आया। वहीं बाजारों की रौनक भी लौट आई। ईद की नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे के घरों में जाकर ईद की बधाइयां देते हुए लजीज सेवइयों का भी लुफ्त उठाया। ईद पर्व को लेकर बच्चों में विशेष रूप से उत्साह नजर आया। ईद उल फितर के पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी तरह मुस्तैद नजर आई जगह-जगह पेट्रोलिंग पार्टियां ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम दिया। हजारीबाग शहर के जामा मस्जिद, ग्वालटोली मस्जिद, सरदार चौक मस्जिद, मस्जिद ए औलिया, सुल्तान ऊल हिंद मस्जिद, मस्जिद ए अरकम, इब्राहिमी मस्जिद, पेलावल की जामा मस्जिद, लोहसिंघना मस्जिद, इन्द्रपूरी मस्जिद,मस्जिद ए आला हजरत, मस्जिद ए हाशमी, मटवारी मस्जिद, लाखे मस्जिद, खिरगांव मस्जिद, अजमेरी मस्जिद, मस्जिद ए मोहसिन, मदनी मस्जिद, मस्जिद ए उमर सहित अन्य मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अकीदत व एहतराम के साथ मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अदा की।
विष्णुगढ़ प्रखंड में वर्ष 2022 कक्षा 6 के नामांकन को लेकर शनिवार को प्रवेश परीक्षा के लिए विष्णुगढ़ में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए।
विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर समर्थकों व उम्मीदवारों में पूरा उत्साह भरा दिन रहा ढोल नगाड़े व मांदर कि थाप पर थिरकते हुए नामांकन करवाने पहुंचे। मुख्य पद के लिए नामांक 15 नामांकन पत्र खरीदा गया एवं वार्ड के लिए 100 उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन करवाये एवं 143 नामांकन पत्र खरीदा गया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बिगुल बजते ही नामांकन के लिए विष्णुगढ़ प्रखंड के 24 पंचायत के अलग-अलग पंचायत से 7 प्रत्याशियों ने मुखिया पद के लिए नामांकन किए तथा वार्ड सदस्य के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मुखिया पद के लिए 50 नामांकन पत्र खरीदा गया एवं वार्ड सदस्य के लिए 86 नामांकन पत्र खरीदा गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड में तृतीय चरण में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय में चहलकदमी बढ़ गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक संपन्न हुई। संचालन महामंत्री गुरु प्रसाद साहू ने किए।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
