हजारीबाग शहर व आसपास के इलाकों में मंगलवार को ईद उल फितर का त्यौहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने शहर के विभिन्न मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा की ईद का चांद नजर आते ही जहाँ एक ओर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी हो गया लोग एक दूसरे को चांद नजर आने की बधाई संदेश देते नजर आए वहीं ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने मुल्क में अमन चैन व भाईचारा कायम रहने की दुआएं मांगी। मुस्लिम धर्मावलंबियों के द्वारा जगह-जगह ईद मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया जहां लोग ईद मिलन समारोह में शरीक होकर गले मिलकर ईद की बधाइयां देते नजर आए। विगत दो वर्षों से कोरोना की भेंट चढ़ चुके ईद उल फितर का त्योहार इस बार एक नई उमंग के साथ लोगों के बीच में आया जिसको लेकर लोगों ने इसका विरोध तौर पर  इस्तकबाल किया।  बाजारों में जहां ईद की खरीदारी को लेकर लोगों के बीच उत्साह नजर आया। वहीं बाजारों की रौनक भी लौट आई। ईद की नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे के घरों में जाकर ईद की बधाइयां देते हुए लजीज सेवइयों का भी लुफ्त उठाया।  ईद पर्व को लेकर बच्चों में  विशेष रूप से उत्साह नजर आया। ईद उल फितर के पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी तरह मुस्तैद नजर आई जगह-जगह पेट्रोलिंग पार्टियां ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम दिया। हजारीबाग शहर के जामा मस्जिद, ग्वालटोली मस्जिद, सरदार चौक मस्जिद, मस्जिद ए औलिया, सुल्तान ऊल हिंद मस्जिद, मस्जिद ए अरकम, इब्राहिमी मस्जिद, पेलावल की जामा मस्जिद, लोहसिंघना मस्जिद, इन्द्रपूरी मस्जिद,मस्जिद ए आला हजरत, मस्जिद ए हाशमी, मटवारी मस्जिद, लाखे मस्जिद, खिरगांव मस्जिद, अजमेरी मस्जिद, मस्जिद ए मोहसिन, मदनी मस्जिद, मस्जिद ए उमर सहित अन्य मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अकीदत व एहतराम के साथ मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अदा की।