झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने लालचंद महतो से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की हमारे पंचायत का मुखिया ईमानदार,शिक्षित और समाज की सेवा का भाव रखने वाला हो। इसके साथ ही बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रयास करें। ब्लॉक के कार्यों को सही से करे। पूर्व मुखिया के कार्य से संतुष्ट हैं। लेकिन अब भी रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की जरुरत है
