विष्णुगढ़ प्रखंड के नागी पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ प्रमुख जेबुन्निसा वीडियो संजय कुमार कोंगरी सी ओ रामबालक कुमार मुखिया कुंवर हसदा दिलीप कुमार समेत अन्य लोगों के द्वारा दिया गया।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
झारखंड आदिवासी संथाल समिति का हुआ बैठक झारखण्ड के विष्णुगढ़ प्रखंड के पंडवा पोखर खरना रोड स्थित मैदान में झारखंड आदिवासी संथाल समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया की कुर्मी, कुड़मी और महतो जाती को एसटी में शामिल किये जाने की मांग का विरोध करें, तथा इस मांग के पक्छ में आये सांसदों का पुतला दहन किया। इस बैठक की अध्यक्षता बहाराम हासदा ने की और संचालन दीबी हेमरोम ने किया।
विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत भवन परिसर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला परिषद सदस्य पूर्वी सरयू पटेल उप प्रमुख सरयू साव वीडियो संजय कुमार कौनगरी मुखिया चेतलाल महतो उप मुखिया दौलत महतो सी ओ राम बालक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किए। मौके पर बीपीओ राजेश कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार जीपीएस रामचंद्र दांगी सारूकुदर पंचायत मुखिया उत्तम महतो पंचायत सचिव विजय कुमार मेहता रोजगार सेवक रंजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के मडमो पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 7 डुमरिया टांड में गरीब असहाय बुजुर्गों के बीच बढ़ते ठंड में सुरक्षित बचने के उद्देश्य से ६ लाभुकों के बीच कंबल वितरण किया गया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य बहाराम हांसदा वार्ड सदस्य रेशमी देवी समाजसेवी शनिचर सोरेन मेघलाल मरांडी समेत कई लोग मौजूद थे।
विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा पंचायत में इको वन विकास समिति के सौजन्य से 29 अक्टूबर को 19वीं वर्षगांठ मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ वन देवी देवता की पूजा अर्चना करने के बाद किया गया.
विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में बढ़ते भ्रष्टाचार एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 11 नवंबर को धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसे लेकर भाजपा मंडल के पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल के मुख्य सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सभागार भवन में शुक्रवार को किया गया।जिसकी अध्यक्षता किशोर कुमार मंडल एवं संचालन नारायण महतो ने की बैठक में मुख्य रूप से मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार लोगों को बरगलाने की काम कर रही है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है बिना चढ़ावा का कुछ काम नहीं होता अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। हर छोटी-बड़ी कामों में आम लोगों को परेशान एवं कई बार प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। आपकी सरकार आपकी योजना आपके द्वार सिर्फ दिखावा है बीते वर्ष भी कई आवेदन आज तक लंबित पड़ा हुआ है। बैठक में मुख्य रूप से विपिन कुमार सिन्हा मधुसूदन प्रसाद भुवनेश्वर पटेल डोमन गुप्ता गुरु प्रसाद साव शंकर प्रसाद बर्मन बासुदेव महतो सोमर महतो रामटहल महतो गुलाब शंकर महतो महेंद्र राम मीडिया प्रभारी जीवन सोनी समेत बड़ी संख्या में भाजपा के मुख्य सक्रिय कार्यकर्ता गण मौजूद थे।
चौपारण के स्थानीय विधायक उमाशंकर अकेला यादव का एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है।
पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत संचालित खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड रांची के द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 का आयोजन आज 28 अक्तूबर को हजारीबाग के झील परिसर के डीआईजी आवास के पास से किया गया। फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत वर्ष 2020 से किया जा रहा है यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष किया गया। इस आयोजन में लगभग 300 खिलाड़ियों (बालक एवं बालिका वर्ग) ने भाग लिया। फ्रीडम रन 3.0 का आयोजन " *आजादी के 75 साल फिटनेस रहे बेमिसाल"* स्लोगन से किया गया lइस प्रतियोगिता में हजारीबाग शहर के विभिन्न विद्यालयों ,संस्थानों ,आवासीय बालिका क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र, एथलेटिक्स डे बोर्डिंग क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र, हॉकी डे बोर्डिंग क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र, कराटे खेल, आर्चरी खेल एवं ताइक्वांडो खेल के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी हजारीबाग उपवन बड़ा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में तृतीय स्थान पर आशीष कुमार,द्वितीय स्थान पर राजेश कुमार एवं प्रथम स्थान दीपक प्रसाद ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में तृतीय स्थान नेहा कुमारी, एथलेटिक्स खिलाडी में द्वितीय स्थान रूबी कुमारी एवं प्रथम स्थान एलिजाबेथ एक्का फुटबाल खिलाड़ी ने प्राप्त किया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हजारीबाग शहर मे शुक्रवार से सूर्योपासना का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय-खाए से शुरू हुआ। शहर के घाटों पर छठ गीत बजने लगी। श्रद्धालुओं ने घरों पर स्नान करके लौकी की सब्जी और अरवा चावल ग्रहण करके छठ व्रत का संकल्प लिया। व्रतियों का 36 घंटे का निराहार-निर्जला व्रत शनिवार को खरने के बाद शुरू होगा। रविवार को सायंकालीन व सोमवार को उदयीमान सूर्य को प्रात:कालीन अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण करके चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन करेगी। धार्मिक मान्यता है कि छठ महापर्व में नहाए-खाय से पारण तक व्रतियों पर षष्ठी माता की कृपा बरसती है। झारखंड,बिहार में छठ महापर्व पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। अपने शहर हजारीबाग में भी काफी तादाद में श्रद्धालु छठ महापर्व कर रहे है। श्रद्धालुओं के घरों पर छठी मैया और हर-हर गंगे के जयकारे शुक्रवार की सुबह से ही गूंजने लगी और उनके घरों की नजारा बदला हुआ था। छठ व्रती व उनके परिजन छठ के पारंपरिक गीत दर्शन देहू न आपार हे छटी मैया...उगऽ हे सूरजदेव अरघ के बेरिया... गाते हुए सुबह से ही पूजा में लगे हुए थे। कई श्रद्धालुओं ने घाटों पर प्रसाद के लिए पानी लेकर गए। फिर कई छठ व्रतियों ने हर हर गंगे और हे छठी मैया के जयकारे लगाते हुए गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। जिसके पश्चात छठ व्रतियों ने अपने अपने घरों में लौकी की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल बनाकर भगवान भास्कर को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किये। दूसरी ओर भारी संख्या में व्रतियों ने अपने-अपने घरों में अरवा चावल, चने की दाल व कद्दू की सब्जी बनाकर भोजन किया। व्रतियों व उनके परिजनों ने नहाए-खाए के साथ ही खरना व सायंकालीन, प्रात:कालीन अर्घ्य की भी तैयारी की। घरों की छतों पर खरने के प्रसाद के लिए गेहूं साफ करके सुखाए गए। गेहूं के पूरी तरह से सूखने तक व्रती व अन्य सदस्य वहीं बैठे रहे।
Transcript Unavailable.
