ग्रामीण डाक सेवक द्वारा चौथे दिन भी उप डाकघर तुरकौलिया पर धरना प्रदर्शन दिया गया।जिससे शुक्रवार को भी डाक घर का कार्य ठप रहा। चैनपुर ग्रामीण डाकघर के कर्मी रामानंद सिंह के अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ एवम राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ केंद्रीय कमिटी दिल्ली के संयुक्त आह्वान पर मंगलवार से आठ सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हुआ है। श्री सिंह ने बताया कि मांगो में ग्रामीण डाक सेवक को विभागीय कर्मचारी का दर्जा देने, सेवा अवधि 8 घंटे करने, ग्रामीण डाक सेवक को भी पेंशन का लाभ देने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर पूरे देश के ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किए है।

डाकघर के तकनीकी खराबी से आये दिन ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। डाकघर में पिछले एक सप्ताह से नेटवर्क की समस्या थी। जब कुछ दिन पहले नेटवर्क सही हुआ,तो अब प्रिंटर खराब हो गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भारतीय डाक घर बगहा-1और बगहा-2के नरईपुर में सिस्टम खराब होने के कारण स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री का काम लगभग दो महीना से ठप्प।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।    

कल्याणपुर प्रखंड के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में हो रहे दो दिवसीय कल्याण महोत्सव के दूसरे दिन प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसवा बसंत के बच्चे विनीता कुमारी एवं सालवी कुमारी ने जीना है पापा तो शराब मत पीना गीतों से लोगों का मन मोह लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।