बिहार राज्य के चम्पारण जिला से सुमन देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि उन्होंने गेहूं और मक्का का खेती किया है और उसमे कीड़ा लग गया है। वे जानना चाहती हैं कि इसके लिए कौन से दवा का प्रयोग करना होगा ?

शहर के वार्ड 18 में नगर निगम की ओर से विगत 10 दिनों से कूड़े का उठाव नहीं होने पर कूड़े को नगर निगम कार्यालय के गेट पर गिरा कर विरोध जताया गया।वार्ड पार्षद धीरज जायसवाल के अनुसार, वार्ड 18 में विगत 10 दिनों से निजी खर्चे से कूड़े का उठाव हो रहा है। निगम के कर्मी व वाहन चालक एनजीओ के कर्मी व वाहन के नहीं रहने के कारण पूरे वार्ड में कूड़े का अंबार लगा है। उन्होंने बताया कि वे अपने निजी खर्चे से कचरे का उठाव करा रहे हैं।जबकि डोर को टू डोर कचरा उठा के लिए एनजीओ को 42 लाख 25 हजार रुपए का प्रति माह भुगतान किया जा रहा है।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ अशोक झा ऑर्गनिक खेती में केचुवा खाद बनाने की विधि की जानकारी दे रहे है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...

ढाका प्रखंड के गहई गांव निवासी व जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार उर्फ संजय सिंह पटेल से बदमाशों ने 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी है।उनके मोबाइल पर नेपाली नम्बर से व्हाट्सएप कॉल व मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी गयी।

एनएच 27 पर खजुरिया से पिपराकोठी जानेवाले मार्ग पर सरोतर पहल स्थित मलंग बाबा मंदिर के समीप एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गये। मिश्रा बंधु नाम की यह बस गोपालगंज से मोतिहारी आ रही थी। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। बस चालक व खलासी फरार हो गए हैं।

अधिक खपत होने के कारण सदर अस्पताल मोतिहारी में ब्लड का स्टॉक अब मात्र तीस यूनिट पर आ गया है। वहीं निगेटिव ब्लड ग्रुप का स्टॉक खत्म हो गया है। जिससे ऐसे ग्रुप वाले मरीजों को ब्लड के लिए परेशानी होगी। इधर कुछ महीने से पर्याप्त मात्रा में बल्ड का डोनेशन नहीं होने और खर्च अधिक होने के कारण स्टॉक में कमी आ गई है।जिसको लेकर ब्लड बैंक प्रभारी लगातार आईएमए से लेकर एसएसबी व अन्य संगठन से ब्लड डोनेशन कैंप के लिए आवेदन भी दिया है और मिल भी रहे हैं।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के हाजीपुर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से रीना देवी बता रही हैं की इनके यहाँ रोड की सुविधा नहीं है तो ये जानना चाहती हैं की रोड कब तक बन जायेगा

Transcript Unavailable.

14 नवम्बर से 20 नवंबर तक कुटुकी और मोबाइलवाणी मना रहे हैं 'बाल दिवस स्पेशल'। इस अवसर पर 'बचपन मनाओ, बढ़ते जाओ' अभियान के तहत बच्चों को वर्णमाला सिखाने के लिए शुरू हुई है एक नई सीरीज। इसे आप अपने बच्चों को जरुर सुनाएं। साथ ही हमें बताएं कि आप बच्चों को वर्णमाला कैसे सिखाते हैं? कोई कविता सुनाते हैं या गाना गाकर? और अगर आप बच्चों को सिखाने के लिए ऐसी ही प्यारी-प्यारी सी कविताएं बनाते हैं तो उसे मोबाइलवाणी पर रिकॉर्ड भी करें, ताकि बाकी बच्चे भी इसे सुनें और सीखें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3।