कोरोना काल में ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पवन जायसवाल के द्वारा सामाजिक पहल अभियान शुरू किया गया है। पूरी खबर के लिए ऑडियो सुनें।

पश्चिमी चंपारण जिले के पिपरासी प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय कटकी कोरेटिन सेंटर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब प्रवासी मजदूर भोजन करने के लिए थाली उठा कर जा रहे थे एक पुलिस ने लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया इससे नाराज प्रवासियों एवं उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया प्रवासियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी और आरोपीत पर कार्रवाई की मांग करने लगे सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने प्रवासियों को शांत कराया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की बात कही तब जाकर प्रवासी 1:00 बजे खाना खाए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सदर अस्पताल के चबूतरे के पास से बरामद शव की पहचान हो गई है वह सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना अंतर्गत हरपुर काला के स्वर्गीय गणेश दास का पुत्र श्री रामदास था सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शव की तस्वीर से परिजनों ने पहचान की उसका भाई जयराम दास ने सदर अस्पताल पहुंच शव की पहचान की। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

पचपकरी ओपी क्षेत्र के मध्य विद्यालय भंडार कोरेंटिन सेंटर पर रविवार को मुंबई से लौटे प्रवासियों ने हंगामा कर दिया इस दौरान स्कूल के बेंच डेस्क को तोड़ दिया हंगामा बढ़ता देख सेंटर प्रभारी सुधीर झा इसकी सूचना पुलिस और नियंत्रण कक्ष को दी सूचना पर पुलिस को आते देख प्रवासी सेंटर से फरार हो गए

पूर्वी चंपारण के डीएम शिर्षत कपिल अशोक को जान मारने की धमकी मिली है धमकी सोशल मीडिया पर दी गई डीएम ने इसकी सूचना एसपी को दी इसके बाद धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वह पहले भी जेल जा चुका है इस संबंध में डीएम ने बताया कि देखने से वह सनकी लग रहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सभी मुसलमान भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि सभी लोग अपने अपने घरों में ईद की नमाज़ अदा कर और कोरोना से सुरक्षित रहें।

सांसद राधामोहन सिंह के सौजन्य से हरसिद्धि में प्रवासी मजदूरों के बीच मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया

पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी सदर अस्पताल में ट्रू नेट मशीन का हुआ इंस्टॉलेशन। इससे कम समय में हो सकेगा कोरोना का जांच। पूरी खबर के लिए ऑडियो सुनें

अरेराज में बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति जीविका के तत्वधान में एसडीओ धीरेंद्र कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन और जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधन की पहल पर प्रवासी मजदूरों को रोजगार से जुड़े अभियान की शुरुआत की गई अरेराज अनुमंडल परिसर से अभियान की शुरुआत करते हुए एसडीओ ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रवासी मजदूरों को उनके हुनर के मुताबिक जीविका के सहयोग से रोजगार मुहैया कराना है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

लीची खाने से बच्चों में चमकी बुखार नहीं होता है बल्कि इस फल के खाने से प्रचुर मात्रा में विटामिन सी प्राप्त होता है जिससे लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है उक्त बातें शनिवार को संजय कुमार के लीची बागान मेहसी में जिला उद्यान कार्यालय द्वारा आयोजित एक दिवसीय कृषक गोष्ठी में लीची उत्पादक किसान समूह को संबोधित करते हुए डीएम शिर्सत कपिल अशोक ने कहीं। गोष्ठी में किसानों व्यापारियों द्वारा लीची उत्पादन एवं विपणन की समस्याओं को रखा गया डीएम ने कहा कि लीची भेजने के लिए पास निर्गत है देश के किसी भी कोने में लीची जा सकती है कहीं भी दिक्कत होने पर संवाद करें समस्या का त्वरित निपटारा होगा ।श्रोता 9266 54411 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी-बड़ी खबर सुने और तीन बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकॉर्ड करें यदि आप स्मार्टफोन उपभोक्ता हैं तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर एपपर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकॉर्ड करें