आरबीएसके चिकिसकों द्वारा जिले के पीपरा कोठी, मेहसी, बंजरिया, ढाका, आदापुर समेत कई प्रखंडों के सैकड़ों बच्चों की हो रही है जाँच - सदर प्रखंड के कस्तूरबा बालिका विद्यालय चंद्रहियाँ में 60 से अधिक छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जाँच - राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत होती है बच्चों की जाँच
भीडिसीओ धर्मेंद्र कुमार बताते हैं कि कोई भी व्यक्ति जिसे पहले कालाजार हुआ हो और उसके शरीर के किसी भाग पर हल्के रंग के धब्बे या छोटी-छोटी गांठ दिखाई दे, जिन्हें छूने पर महसूस हो, वह पीकेडीएल का केस हो सकता है। उन्होंने बताया कि कालाजार के इलाज के लिए 4000 रुपया भारत सरकार की ओर से मदद दी जाती है। उन्होंने बताया कि पीएचसी तथा जिला वीबीडीसीओ कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी द्वारा सतत रूप से सभी भिएल/पीकेडीएल पीटी का अनुश्रवण किया जाता है। साथ ही कालाजार के मरीजों की खोज की जाती है।
महिलाओं को टीकाकरण के साथ किया गया जागरूक - परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों का हुआ नि:शुल्क वितरण - “छोटा परिवार, खुशहाल परिवार” का दिया गया संदेश
डब्ल्यूएचओ द्वारा 30 चिकित्सकों को दिया गया प्रशिक्षण - नवजात बच्चों व गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले टीकों के विषय में दी गई जानकारी
चंपारण जिला अंतर्गत एनएच 727 पर बड़गांव कैनाल नहर के पुल पर दो गाड़ियों की आपस में भीषण टक्कर हो गई जिसमें कार के पच खड़े उड़ गए । टक्कर पिकअप और कार में हुई यह घटना बीती रात 11:00 बजे की बताई जा रही है। जिस जगह पर घटना हुई उस जगह पर एक पिकअप पलटी हुई थी कार में सवार घायल व्यक्तियों को किसी तरह आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से हॉस्पिटल पहुंचाया गया । पिकअप भान ठोकर लगने के बाद किसी तरह अपनी जान बचाकर गाड़ी लेकर भाग गया बगहा थानाध्यक्ष अनिल सिन्हा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही कार मालिक का पता लगाया जा सकता है खबर लिखे जाने तक गाड़ी मालिक का पता नहीं था । पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है अभी तक किसी की मरने की पुष्टि नहीं हुई है । अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
शिवहर पुरनहिया प्रखंडों में आजादी के अमृत महोत्सव झंडोत्तोलन धूमधाम से मनाया गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
शिवहर नेहरू युवा केंद्र शिवहर के तत्वाधान में आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभात फेरी का आयोजन रविवार को किया गया। पिपराही प्रखंड अंतर्गत परसौनी बैज पंचायत से कमरौली मिडिल स्कूल लगभग 2 किलोमीटर तक झंडा लहराते हुए रैली का आयोजन किया गया।
बिहार राज्य के पूर्वी चम्पारण से सहिस्ता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि बिहार के सभी जिलों में शिविर लगाकर लोगों को टीकाकरण दिया जा रहा। जिसमे सभी लोग अपने और अपने परिवार को लेकर टीकाकरण में पूर्ण रूप से भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जहाँ स्कूल के बच्चे कोरोना टीकाकरण से वंचित हैं वहीँ 12 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चे को भी कोरोना टीकाकरण लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं।
