Transcript Unavailable.

चंपारण मोबाइल वाली से महताब के द्वारा एक आदमी से जानकारी प्राप्त करते हुए बताया कि स्वास्थ हमारे जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है

कड़ाके की ठंढ के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर अलाव नही। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शहर से सटे रघुनाथपुर ओपी थाना क्षेत्र के हरदिया नहर पुल के समीप हथियार के बल पर स्टेट बैंक के सिक्युरिटी गार्ड से अपराधियों ने मंगलवार की रात बाइक, मोबाइल, बैग व नकदी रुपया लूट फरार हो गये। एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंच पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच छानबीन किया। पीड़ित सिक्युरिटी गार्ड तुरकौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गोपाल चौक का कमलेश कुमार है। बताया जाता है कि पीड़ित गार्ड शहर के मीना बाजार स्थित स्टेट बैंक में काम करता है। मंगलवार की रात वह अपने बाइक से मोतिहारी- कोटवा रोड से घर आ रहा था। इसी बीच हरदिया पुल के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पीछा कर आगे से रोक दिया। घेरकर उसे पिस्टल दिखाकर उसकी बाइक, मोबाइल, बैग व कुछ नकदी रुपया लूट लिया। बैग में एटीएम कार्ड, पासबुक व कपड़ा था। पीड़ित ने घटना को लेकर रघुनाथपुर ओपी थाना में आवेदन दिया है। ओपी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों के शिनाख्त में पुलिस जुटी है।

मोतिहारी। गुलाबी ठंड व खुले मौसम के बीच नव वर्ष 2023 का स्वागत करने के लिए भारतीय नागरिकों ने नेपाल के पिकनिक स्पॉट पर खूब जश्न मनाया। कोविड 19 के नए वेरिएंट एफबी 7 की धमक व चेतावनी भी न्यू ईयर सिलिब्रेशन के उत्साह के आगे फीकी दिखी। पिकनिक के लिए भारी संख्या में भारतीय वाहन नेपाल गये हैं। पर्वतारोहण,पहाड़ी नदियों में तैराकी, हाथी व जीप सफारी से जंगल की सैर व वन्य पशुओं को विचरते देखने के साथ डांस पार्टी में शरीक हो कर भारतीय नागरिकों ने खूब मस्ती की। वीरगंज का घरीहरवा पोखरा, भीस्वा पार्क, एडवेंचर पार्क, पर्सा जिला का ठोरी के अलावे हेतौड़ा का शहीद पार्क,चितवन का सौराहा,समेत दामन,पोखरा और काठमांडु पर्यटकों की पसंद रही। पिकनिक स्पॉट को खूब सजाया संवारा गया था। वहीं,फूड स्ट्रीट प्रोग्राम के तहत फूड फेस्टिवल ,डांस पार्टी का भी इंतजाम की वजह से पर्यटकों ने नेपाल के व्यंजनों का खूब लुत्फ उठाया। घुली मिली संस्कृति की वजह से वहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंग भी खूब जमा। एक ओर भारतीय पर्यटकों ने हिमालय की वादियों में प्राकृतिक दृश्यों व कार्यक्रमो के बीच जम कर पिकनिक मनाई। तो, सीमाई क्षेत्र समेत राज्य व देश के अन्य हिस्सों से हजारों की संख्या में पहुंचे भारतीय नागरिको ने खुशनुमा व सर्द मौसम में वीरगंज के घरीहरवा पोखरी में बोटिंग-पिकनिक ,भीष्वा पार्क में देर रात तक जमे रहे।होटलों में न्यू ईयर ईव 2023 का जबर्दस्त आकर्षण देखा गया। वीरगंज के गहवा माई मन्दिर, विंध्यवासिनी माई ,बारा जिला का गढ़ी माई मन्दिर,जनकपुर के जानकी मन्दिर, गोरखा के मनोकामना मन्दिर, पशुपति नाथ मंदिर में भारतीय पर्यटकों की काफी भीड़ उमड़ी। बॉर्डर पर सतर्कता वीरगंज बॉर्डर पर आर्म्ड पुलिस फोर्स व हेल्थ डेस्क सक्रिय व मुस्तैद रहा। भारतीय नागरिकों को मास्क पहन कर ही प्रवेश की अनुमति थी। तो,संदेह व व लक्षणयुक्त मरीजों की कोविड जांच भी की जा रही थी।इस कड़ाई के बीच भी -‘वेलकम टू नेपाल’प्रभावी रहा, क्योंकि,भारतीय पर्यटकों से नेपाल की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती दिखी। वीरगंज का घरीहरवा पोखरा,भिस्वा पार्क ,एडवेंचर पार्क, पर्सा जिला का ठोरी ,हेटौड़ा के शहीद पार्क में रही भीड़, भारी संख्या में भारतीय वाहनों ने नेपाल में किया प्रवेश

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

चंपारण मोबाइल वाणी से सुचित्रा कुशवाहा बताती है की एक महिला समूह में जुड़ने के बाद उनकी बेटी में के शादी में सहायता के साथ सम्मान।