कॉमन सर्विस सेंटर पर वाहन पास के लिए होगी सुविधा-- डीएम शिवहर----जिला पदाधिकारी सज्जन राज्सेखर भानु के परिचालन पर आदेश देते हुए कहा है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में निर्धारित बैठने की क्षमता के 50% के उपयोग की अनुमति रहेगी जबकि उसके पास रेल या लंबी यात्रा दूरी करने वाले सेवाओं से संबंधित टिकट हो। कुछ से सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद किया गया है। निजी वाहनों के लिए ई-पास लेने को लेकर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नजदीक के वसुधा केंद्र से संपर्क किया जा सकता है। जिसके लिए संभवत 3 बजे दोपहर तक वसुधा केंद्र खुलने के लिए जिलाधिकारी ने शीघ्र ही आदेश पारित करने की बात कही है।
बेवजह घर से ना निकलें , नहीं तो कार्रवाई तय कोरोना का चेन तोड़ने को लेकर सरकारी गाइडलाइन का पालन करें : डीएम शिवहर, 5 मई। जिलाधिकारी सज्जन राजशेखर और पुलिस अधीक्षक डॉ संजय भारती ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें। बेवजह घर से नहीं निकलें। 5 से 15 मई तक बिहार सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की है। जिसका जिले में सख्ती से पालन कराया जाएगा। सभी लोग सरकारी नियमों का पालन करें और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। वे मंगलवार को मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। डीएम ने कहा कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं। अनावश्यक बाहर निकलने पर होगी कार्रवाई - लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिले के सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। खाद्य सामग्री सहित आवश्यक वस्तुओं की दुकान फल, सब्जी, मांस मछली, दूध, पीडीएस एवं किराना स्टोर की दुकानें सुबह 7 से 11 दोपहर तक खुली रहेगी। लेकिन ठेला पर घूम घूम कर सब्जी बेचने वाली की छूट शाम 6 बजे तक रहेगी। शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू पूर्व की तरह लागू रहेगा। 50 की उपस्थिति में शादी, तीन दिन पहले अनुमति जरूरी- सभी धार्मिक स्थल आम जनों के लिए बंद रहेंगे।सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेलकूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन समारोह प्रतिबंधित किया गया है। विवाह समारोह में अधिकतम 50 व्यक्ति की उपस्थिति के लिए 3 दिन पूर्व थाना से अनुमति (परमिशन) लेनी होगी। श्राद्ध कार्यक्रम के लिए 20 व्यक्तियों की अधिसीमा तय की गई है।
मोतिहारी 05 अप्रैल| पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन के द्वारा राज्य सरकार के द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के पालन के लिए दिशा निर्देश के अनुसार पूरे जिले में गहन रूप से वाहनों की जांच की जा रही है। जिले के सभी प्रखण्ड /अनुमंडलों में विभिन्न चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर गहन जांच की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है कि बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। इस समय केवल अनुमति पत्र प्राप्त लोग, सरकारी कर्मचारी, पत्रकार एवं मेडिकल स्टाफ को ही आवागमन की छूट दी गई है। इस लॉकडॉउन में जिला प्रशासन आम लोगों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा कर रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सुगौली लॉकडाउन को पालन कराने को लेकर पुलिस ने गश्त अभियान चलाया,सड़क पर उतरी स्थानीय प्रशासन।
नगर के वार्ड 17 में कैंप लगाकर लोगों को टीका लगाया गया।
तीन लैब टेक्नीशियन के साथ आधा दर्जन एएनएम कोरोना पॉजिटिव होने से बंद पड़ा बथनाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का काम लोग परेशान। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुगौली। टीकाकरण अभियान के तहत पीएचसी सहित एक अन्य कैंप में 160 लोगों को टीका लगाया गया।
सुगौली। सुगौली में जांच के दौरान छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
सरकार ने लिया निर्णय, मई माह का राशन मिलेगा मुफ्त
15 मई तक लगा लॉक डाउन, जानिए, लॉकडाउन के दौरान क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बन्द। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
