नरकटियागंज में शिकारपूर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां कुछ साइबर अपराधियों द्वारा एटीएम से छेड़ छाड़ की घटना सामने आई है।नगर के कृषि बाजार रोड में स्तिथ एसबीआई एटीएम में अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा एटीएम मशीन खोलकर छेड़छाड़ किया गया।घटना सुबह 5 बजे की हैं।इस सम्बंध में इलेक्ट्रिक पेमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में फील्ड स्टाफ के पद पर कार्यरत मछरगांवा गांव थाना योगापट्टी निवासी राजकुमार जायसवाल ने शिकारपूर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है।एफआईआर में उन्होंने बताया कि कृषि बाजार रोड स्तिथ एसबीआई एटीएम में कुछ अज्ञात साइबर अपराधियों ने मशीन खोलकर एटीएम का कार्ड रीडर हटाकर अपना कार्ड रीडर लगाना चाहते थे।लेकिन अज्ञात अपराधियों का कार्ड रीडर नही लगा।अगर कार्ड रीडर साइबर अपराधियों का लग जाता तो जितने भी लोग पैसा निकासी करते उन सब के खातो से साइबर अपराधी पैसा उड़ा देते।

नरकटियागंज रामनगर पीएचसी से एक अज्ञात युवक जो घायल अवस्था में था जिससे सरकारी एंबुलेंस से नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज हेतु भर्ती कराया। युवक विकलांग है तथा उसकी मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और उसके पैर में जख्म का निशान है। जिस घायल युवक को लेकर चाइल्ड लाइन के को- ओर्डिनेटर अरविंद पाण्डे पहुंचे। जब अरविंद पांडे से पूछा गया की यह युवक आपको कहां से मिला तो उन्होंने बताया कि रामनगर पुलिस को यह युवक कहीं संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला जिससे रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया, उसके बाद इस युवक को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया गया। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

नरकटियागंज अनुमण्डल के साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में जमीन विवाद में हुए दो व्यक्ति के हत्या मामले में फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. जबकि फरार 10 अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया पुलिस ने फरार अभियुक्तों को 24 घंटे का समय दिया है।हाजिर नही होने पर कोर्ट के आदेश पर घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी. इसके लिए दो जेसीबी मशीन और दस मजदूर और पांच ट्रैक्टर की व्यवस्था कर ली गई है.बता दें कि साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में बीते दिनों भूमि विवाद को लेकर आरोपियों ने दो व्यक्तियों को गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना में घायल एक व्यक्ति आज भी मोतिहारी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. मामले में 11 लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सीतामढ़ी--बिहार सरकार द्वारा आज से विस्तारित लॉकडाउन की दिशा-निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलअधिकारी एवं थानाध्यक्ष द्वारा सड़कों पर वाहनों की जांच एवं बेवजह सड़क पर घूमने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, साथ ही सभी जगहो पर लॉकडाउन का पूरी सख्ती के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है ताकि संक्रमण के चेन को रोका जा सके।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पिता की सजगता से चमकी ग्रसित आदित्य ससमय पहुंचा अस्पताल

मुख्यमंत्री द्वारा सभी जिला अधिकारी के साथ की गई समीक्षा बैठक

जिले से आ रही कोरोना पर राहत वाली रिपोर्ट

बिहार के दस जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का मिला वर्क ऑर्डर

जदयू जिलाध्यक्ष ने किया सुगौली में चल रहे निःशुल्क किचन का निरीक्षण

होम कोरेंटिन में रह रहे लोगों का थर्मल स्कैनर व ऑक्सिमिटर से स्वास्थ्य जांच