सुगौली,पू च:--पारम्परिक त्योहार होली को लेकर स्थानीय स्टेशन के रेल थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता रेल थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने की।जहां पहुंचे स्थानीय गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए रेल थानाध्यक्ष ने कहा कि होली का त्योहार उमंग,भाईचारा और खुशियों का त्योहार है।इसे आपस में मिल जुल कर मनाना है।त्योहार के सम्बंध में किसी तरह के अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नही जाएगा।त्योहार के दौरान रेल लाइन से दूर रहने की सलाह दी गई।किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना पर तुरन्त रेल थाना सूचित करने की सलाह दी गई।रेल यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति के द्वारा दी गई किसी तरह की चीज खाने से मना किया गया। बैठक में रेल थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,आरपीएफ प्रभारी शशि भूषण सिंह,नगर पंचायत की मुख्य पार्षदपति समाजसेवी भाई अली हसन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बिहार दिवस के अवसर पर मोतिहारी में मतदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुगौली के नकरदेई मे बिहार दिवस समारोह का आयोजन किया गया।बिहार दिवस पर एक बैठक आयोजित की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रेल पुलिस थाना परिसर में विभिन्न मामलों में पकड़ाए शराबों का विनष्टिकरण शुक्रवार को किया गया। मौके पर दंडाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज प्रताप त्यागी मौजूद रहे। रेल थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि रेल थाना में दर्ज विभिन्न पांच मामलों में शराब जप्त की गई थी। जिसमें विदेशी शराब 37.5 लीटर और देशी शराब 8.2 लीटर सहित कुल 45.700 लीटर शराब विनष्ट किया गया। थाना परिसर में शराब विनष्टीकरण के समय एएसआई मोहम्मद मुस्तकीम और अमरजीत कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
सुगौली रेल पूलिस ने विभिन्न मामले में जब्त शराब को किया विनष्ट। पुलिस ने मौके पर पैंतालीस लीटर देसी शराब को नष्ट किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोतिहारी में बिहार दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
विभिन्न मामलों में जब्त शराब को आज विनिष्टीकरण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार के स्थापना दिवस पर प्रखंड के स्कूलों में स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने पौष्टिक क्षेत्र प्रभात फेरी निकाली गई। रंगोली प्रतियोगिता में भी बिहार के ऐतिहासिक गौरव पर चर्चा की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राजद के जिला महासचिव के रूप में अरविंद प्रसाद यादव और प्रधान सचिव के रूप में प्रेम यादव की नियुक्ति पर बधाई देते हुए राजद नेताओं ने कहा कि संगठन अब मजबूत हो गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
