बथनाहा स्थानीय विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल राम के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थको ने एक ओर बाइक रैली निकाल कर विभिन्न गांवों का भ्रमण किया और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए अनिल राम के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

बथनाहा : पूर्व उपमुखयमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बथनाहा विस क्षेत्र से कांग्रस प्रत्याशी संजय राम के समर्थन में हाइस्कूल, बथनाहा,परिहार विस क्षेत्र से राजद प्रत्याशी रितु कुमारी के समर्थन में परिहार कृषि फार्म व सुरसंड विस क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी सैयद अबु दोजाना के समर्थन में कदम चौक, पुपरी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

आज करवा चौथ का त्यौहार है।यह हर हिंदू महिला अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती है करवा चौथ का व्रत जरूर रखती है।यह एक सुहागिनों के अहम माना जाता है इस दिन महिलाएं दीपक जलाकर छलनी के अंदर रखती हैं और उससे चांद का दीदार करती है फिर उसके बाद उसी छलनी और दीपक से अपने पति का चेहरा देखती है तब पति उसे पानी पिलाकर और कुछ मीठा खिला कर उनका व्रत खोलता है

प्रजा ही प्रभु है कार्यक्रम के तहत रीगा विधानसभा के क्षेत्र संख्या 23 अंतर्गत सूप्पी के मतदाताओं से खास बातचीत मतदाताओं का कहना है कि जो क्षेत्र का विकास करें, किसानों की समस्याओं को सदन में रखें सुख दुख का साथी रहे वैसा विधायक हम चुनना चाहते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

फॉर्म जमा करने के लिए रही अफरा-तफरी ।बाजपट्टी- प्रखंड मुख्यालय स्थित अवरडाकघर में कथित बेटी बचाओ बेटी पढाओ का योजना का फॉर्म जमा करने को लेकर पुरे दिन अफरा-तफरी का महौल कायम रहता है धूप और गर्मी के बावजूद सुबह सात बजे से ही डाकघर परिसर में महिला और लड़कियो की लंबी कतार लग जाती है।

जाति व धर्म की नही,विकास की राजनिति होगी।बाजपट्टी-अब जाति और धर्म की राजनिति नही बल्कि विकास की राजनिति होगी।ये बाते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बाजपट्टी हाई स्कूल मैंदान में आयोजित चुनावी सभा में कहीं।

करंट से युवक की मौत,मचा कोहराम।बाजपट्टी-थाना क्षेत्र के विश्नपुर गांव में मंगलवार को करंट के कारण 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई मृतक की पहचान स्थानिय शत्रुधन पंडित के इकलौता पुत्र राजेश पंडित के रूप में गई है।

सीतामढ़ी :- विधानसभा चुनाव के कारण मंगलवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की संख्या बहुत कम थी।

सीतामढ़ी : रीगा प्रखंड क्षेत्र के रेवासी उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को एनडीए प्रत्याशी मोतीलाल के समर्थन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मोतीलाल को भारी मतों से जिताने की अपील की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुरसंड विधानसभा से राजग समर्थित प्रत्याशी दिलीप राय ने राजग नेताओं कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ परीगामा पंचायत की मुरलिया चंद्रसेना, जोगिया, परीगामा, व यदुपटी पंचायत के खोरिया गांव समेत अन्य स्थानों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए अपना समर्थन देने की अपील की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।