सुप्पी प्रखंड में हर साल की भाती इस साल भी काफी धूम धाम से छठ पूजा की तैयारी चल रही है जमला परसा , ढेंग एव अखता में बागमती नदी के किनारे बनने वाले छठ घाटों का निरीक्षण आज सुप्पीअंचल अधिकारी द्वारा किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिलाधिकारी सुनिल कुमार यादव के निर्देश के आलोक में एसडीओ सदर राकेश कुमार एवम एसडीपीओ सदर रमाकांत उपाध्याय के नेतृत्व में अवैध पटाखा दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर करवाई की गई।कई फूटपाथ पर पटाखा बेचने वाले दुकानदारो की पटाखो को जप्त करते हुए उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी भी दी गई। उक्त अभियान में सीओ डुमरा,थानेदार आदि ने भाग लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त द्वारा रेलवे स्टेशन पर आगामी पर्व-त्योहार दीपावली-छठ के दौरान यात्रियों के टीकाकरण एवं टेस्टिंग संबंधी तैयारियों का लिया गया जायजा। ----संध्या तक400 यात्रियों की टेस्टिंग एवम 150 यात्रियों का किया जा चुका टीकाकरण। पर्व-त्योहार के दौरान सावधानी एवम सजकता जरूरी-डीएम24x7 किया जाएगा टीकाकरण एवं टेस्टिंग। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पुरनहिया---समकालीन अभियान के तहद पुलिस ने रविवार की रात्रि मे मिली गुप्त सूचना के आधार पर अदौर चौक से नशे की हालत मे तीन पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार किये गये पियक्कड़ की पहचान चकफतेहा निवासी विकी पटेल,अशोक मंडल और विनोद साह के रूप मे की गयी है।इन तीनों को अल्कोहल जांच के उपरांत सोमवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।इसकी पुष्टि सअनि जयप्रकाश कुमार ने की है।अभियान मे सअनि शंकर प्रसाद साह के अलावा कई अन्य पुलिस बल शामिल थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पुरनहिया---पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की संध्या मे खैरापहाड़ी गांव के सुनील यादव के घर पर छापेमारी की।थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता केh नेतृत्व मे पंचायत चुनाव को ध्यान मे रखते हुए की जा रही छापेमारी मे अवैध शराब कारोबारी के घर से 300एमएल का 33 पीस अवैध सौंफी शराब बरामद किया गया।कारोबारी पुलिस की पकड़ से भाग निकलने मे सफल हो गया।छापेमारी मे सअनि जयप्रकाश कुमार,शंकर प्रसाद साह और अन्य पुलिस बल शामिल थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बखार चंडिहा पंचायत के पिपरारी पुनर्वास गाँव में शनिवार की रात्रि दस बजे के करीब चुनावी रंजिश में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की गई है। मारपीट में तीन लोग घायल हैं,घायल पक्ष के इजहार अहमद द्वारा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सीतामढ़ी जिले में लगातार बढ़ रहे बाइक व स्कॉर्पियो चोरी की घटना को लेकर देर रात्रि पुलिस के द्वारा की जा रही है वाहन जाँच ,रीगा थाना अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में मील चौक के समीप किया जा रहा है वाहन जाँच।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना मामले मे पुलिस ने सीतामढ़ी जिला के पुपरी निवासी को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र मे आगामी 3 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान को भयमुक्त और पारदर्शिता के साथ कराये जाने के लिए बुधवार को डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से सोनौल सुल्तान हाई स्कूल मे एक बैठक आयोजित की।बैठक मे सभी उपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट और मतदानकर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पुरनहिया प्रखंड शिक्षा आधिकारी उपेन्द्र कुमार सिंह ने गुरुवार को मध्य विद्यालय चकसोनौल का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे विद्यालय बंद पाया गया।बीइओ ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिये विद्यालय मे मतदान केंद्र अवस्थित है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।