उन्होंने ने बिहार शरीफ की जनता से यह आग्रह किये की इस बार एक पढ़े लिखे युवा को मौका दीजिये ताकि अपना बिहार शरीफ केवल कहने के लिए स्मार्ट सिटी नही हो बल्कि जनता को दिखना चाहिए की हमारा अपना बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी है रवि रंजन कुमार जी ने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई किए हैं।रवि रंजन कुमार जी एमबीए और मैनेजमेंट से पीएचडी भी किए हैं। इनका कहना है की हमारे पास शहर के विकास के लिए ब्लूप्रिंट है। शहर के फुटपाथ विक्रेता, ऑटो टोटो वाले, बीड़ी मजदूरों की आर्थिक स्थिति किसी से छुपी हुई नहीं है। कहीं पार्किंग नहीं है तो कहीं टोटो स्टैंड नहीं है। बहुत सारे मुद्दों पर एक साथ काम करना होगा। तब जाकर के हमारे शहर बिहार शरीफ का समुचित विकास संभव है। जन संपर्क मे इनके साथ अमरेंद्र कुमार सिन्हा, विक्रम कुमार गुप्ता, गोपाल यादव भी साथ मे थे।
आठवें चरण के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने अपनी गतिविधियों को तेज़ कर दी है। गरही पंचायत के मुखिया प्रत्याशी गोपाल प्रसाद शर्मा ने बताया कि वो सभी को साथ लेकर विकास की ओर ध्यान देंगे। शिक्षा और सरकारी फण्ड से विकास की ओर ज़्यादा ध्यान देंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जारी है,जमुई ज़िला के सोनो प्रखंड में 19 पंचायतों में चुनाव संपन्न हुई। पैरामटिहाना पंचायत की मुखिया रंभा कुमारी कुशवाहा बनी।मुखिया का कहना है कि उनका सबसे पहला काम पंचायत का विकास करना है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है
अलीगंज प्रखंड के कोदवरिया पंचायत से मुखिया पद हेतु गीता देवी ने जीत दर्ज की है
अलीगंज प्रखंड के इस्लाम नगर पंचायत से मुखिया पद हेतु दिलीप कुमार रावत ने जीत दर्ज की है
अलीगंज प्रखंड के अब जिला पंचायत से कोमल कुमारी मुखिया पद हेतु जीत दर्ज किए हैं
अलीगंज प्रखंड के कोल्हना पंचायत से सत्यम कुमार सिंह जीत गए हैं
अलीगंज प्रखंड के आढा पंचायत से हिना कौसर विजय
अलीगंज प्रखंड के कैथा पंचायत से पूर्व मुखिया देवनंदन यादव लगभग 160 मतों से विजई घोषित किए गए हैं