बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने संतोष मांझी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं विकास की ओर आगे बढ़ पायेंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी।
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने कौशल कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं विकास करेंगी। इसके लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी है। इसके साथ ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक भी रहना चाहिए
बिहार राज्य के जमुई ज़िला से बुलबुल कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवानी कुमारी से बातचीत हुई। ये कहती है कि शिक्षा में बेटा को आगे रखा जाता है और बेटी को पीछे रखा जाता है। लड़कियों को कामकाज के लिए घर में रखा जाता है
बिहार राज्य के जमुई ज़िला से बुलबुल कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से तन्नू कुमारी से बातचीत हुई। ये कहती है कि बचपन से ही स्कूल में भेदभाव का पाठ पढ़ाया जाता है। अब पाठ्यक्रम से भेदभाव को हटाना चाहिए ताकि लोगों को भेदभाव की शिक्षा नहीं मिले। लोगों को भेदभाव खत्म करना चाहिए क्योंकि लड़की अभी भी पीछे है। शिक्षा में सुधार है पर बहुत कम है। गरीब के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते है और अमीर बच्चे निजी स्कूल में जाते है। लड़की शिक्षित होगी तब ही वो अपने अधिकार को पहचानेगी और अपने अधिकार के लिए लड़ सकती है
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने सुइया देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी।
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने अनीता देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वो गरीबी के कारण अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पा रही हैं। लेकिन लड़कियों के लिए ख़ास कर शिक्षा बहुत जरुरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी।
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने आयुष कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाओं को भूमि पर बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए
बिहार राज्य के जिला जमुई से बुलबुल कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विवेक कुमार से हुई। विवेक कुमार यह बताना चाहते है कि शिक्षा में बेटों को आगे बढ़ाया जा रहा है। लड़कियों को घर से निकलने नहीं दिया जा रहा है , जबकि लड़कों को घर से निकलने दिया जा रहा है। लड़कियों का कम उम्र में ही शादी कर दिया जाता है जिसके कारण वह पढ़ नहीं पाती है। शिक्षा में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। शिक्षा में सुधार होना चाहिए। बेटा और बेटी दोनों को पढ़ाना चाहिए। महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए।
बिहार राज्य के जिला जमुई से बुलबुल कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अंकित कुमार से हुई। अंकित कुमार यह बताना चाहते है कि शिक्षा में भेद - भाव बहुत होता है। लड़को को पढ़ने की छूट ज्यादा दिया जाता है जबकि लड़कियों को कम छूट दिया जाता है। शिक्षा में दोनों को समान अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है , इसमें और सुधार की जरूरत है। स्कूलों में अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है। महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए, सिर्फ लड़कों को ही जमीन पर अधिकार दिया जाता है। महिला भी परिवार चलाती है।
बिहार राज्य के जिला जमुई से बुलबुल कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रूबी कुमारी से हुई। रूबी कुमारी यह बताना चाहती है कि शिक्षा में भेद - भाव किया जाता है। पढ़ - लिख कर भेद - भाव को ख़तम किया जा सकता है। आज भी बेटी को कम पढ़ाया जाता है। बेटों को ज्यादा पढ़ाया जाता है। शिक्षा में सुधार नहीं हो रहा है। सरकारी स्कूल में सुधार होना चाहिए। सरकारी स्कूल में ध्यान नहीं दिया जाता है। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए तभी वह जमीनी अधिकार के बारे में जान पाएंगी।
