होली पर्व के दिन बंदेया थाना के घोंटा गांव में छोटे बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी। मामले में चांदनी देवी के बयान पर कांड संख्या 15/24 दर्ज किया गया है। जिसमें कृष्णा यादव सहित 12 लोगों में शामिल महिला व पुरुष को नामजद आरोपित किया है।

देवकुंड मठ के ब्रह्मालीन महंत अखिलेश्वरानंद पुरी की 14वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। जानकारी देते हुए उनके पुत्र वर्तमान महंत कन्हैयानंद पुरी ने बताया कि देवकुंड मठ के 16वें महंत अखिलेश्वरानंद पुरी त्याग एवं तपस्या के धनी के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे जो अपने शास्त्र विद्या के लिए देश-विदेश में भी प्रचलित थे। आमलोगों से जनभाषा में संवाद करते हुए बड़ी ही आत्मीयता के साथ सन्त साहित्य और श्रीरामचरित मानस के गूढ़ रहस्यों का विवेचन विश्लेषण किया करते थे। साहित्य प्रेमी होने के नाते कभी कभार कविताएं लिखकर अपने मनोभावों को व्यक्त करते थे।

दाउदनगर में मामूली बात पर सादे ड्रेस में रहे पुलिस कर्मियों ने एक युवक के साथ मारपीट किया। युवक का आरोप है कि मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले पांचो दाउदनगर थाना के पुलिसकर्मी हैं। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना एक टी स्टॉल की है। युवक दिनेश सिंह दाउदनगर के वार्ड संख्या सात नालबंद टोला निवासी हैं। युवक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकारी अस्पताल के सामने स्थित चाय दुकान पर वह पहुंचा तो पहले से चाय पी रहे उक्त पुलिस कर्मियों में से एक से कहा कि पैर को सीधा करने की बात कही इसी बात पर पांचों मिलकर अंधाधुंध लात-मुक्का-फैट से मारपीट करने लगे और घसीटते हुए थाना ले गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दाउदनगर में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। होली पर्व के दूसरे दिन बुधवार को ब्राह्मण टोली वार्ड संख्या 04 में युवाओं की ओर से मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मटका फोड़ प्रतियोगिता के विजेता को संस्था की ओर से अंगवस्त्र एवं पांच सौ रुपये नगद पुरस्कार दिया गया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में विजेता बम रोड निवासी गुड्डू कुमार रहे जिन्हें मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता मे शामिल होने वाले प्रतिभागीयों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

देवकुंड पुलिस ने सीआरपीएफ जवानों के साथ बुधवार को थाना क्षेत्र के मतदान केंद्रों का एरिया डोमिनेशन किया। लोगों को बिना भय के मतदान करने की बात कही। लोकसभा चुनाव को मद्देनजर थाना सीमा क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाया। पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने एवं भाईचारा कायम कर आपसी सौहार्द के साथ वोट देने की अपील की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता आसुतोष कुमार ने बताया कि उपहारा पुलिस ने अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना पर छापेमारी कर थाना मुख्यालय के पुनपुन नदी किनारे स्थित शिव मंदिर के समीप से 12 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता आसुतोष कुमार ने बताया कि बंदेया थाना क्षेत्र में होली के दौरान हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हो गये। बताया जाता है कि घोंटा गांव में गुरुवार को रंग लगाने को लेकर मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष से सात लोग व दूसरे पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में किया गया जहां से सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है। घायलों में दोनों पक्षों से छः महिला एवं छः पुरुष शामिल है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रंगों का पर्व होली व लोकसभा चुनाव को लेकर देवकुंड थानाध्यक्ष अनंत कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। देवकुंड पुलिस ने लोगों को शांति व सद्भाव के साथ मिजुलकर होली का त्यौहार मनाने की अपील किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले के एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संविधान के विषय में कुछ जानकारी दी है

घर मे यूट्यूब से पढ़ाई कर पिरु गांव की दो जुड़वा बहनों इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में कृतिमान स्थापित किया है। दोनों बहनों ने 12वीं के कला संकाय में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया है। दोनों बहनों की इस सफलता से पूरे ईलाके में काफी चर्चा हो रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।