उप मुख्य पार्षद कमला देवी के नेतृत्व में नप कार्यालय दाउदनगर के वार्ड पार्षद सभागार में होली मिलन का आयोजन किया। जिसमें अबीर- गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित अरविन्द हॉस्पिटल में इलाजरत गया जिले के टिकारी की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी रौशनी कुमारी को B पॉजिटिव ब्लड कि आवश्यकता थी। जिसे रक्तवीर दाउदनगर के तरार वार्ड सदस्य नवीन चंद्रवंशी और ओबरा निवासी लवकुश कुमार चंद्रवंशी ने रक्त देकर उक्त किशोरी को बचाने का काम किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ओबरा पुलिस में शुक्रवार को थाना मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के समीप पुनपुन नदी के किनारे से 50 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों पर उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ओबरा पुलिस ने लबदना सोन दियारा नदी से अवैध रूप से चल रहे 12 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया। उक्त स्थल से 200 लीटर देसी शराब के साथ 1000 जावा महुआ को बरामद कर विनिष्ट किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ओबरा प्रखंड के हरिना गांव में सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जल भारी यात्रा निकल गई। दो मुहान पुनपुन नदी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जलभरी कराई गई।

ओबरा प्रखंड के मनोरा हजरत सैयद शाह सुलेमान कादरी रहमतुलाह अलैह जी के दरगाह पर पूरे हर्षोउल्लास के साथ 50 वां उर्स मनाया गया। जहां विभिन्न क्षेत्रों से आए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने चादरपोसी कर अपने पूर्वजों से दुआएं मांगी।मनोरा नवजवान कमिटी के सदस्यों ने सक्रियता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर ओबरा थाने में थाना अध्यक्ष अजय कुमार के द्वारा आर्म्स का सत्यापन किया। दूसरे राज्य का लाइसेंस जिनके पास है वैसे लाइसेंस धारी अपने शस्त्र को ओबरा थाने में जमा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक 14 आर्म्स का सत्यापन किया गया है। 4 मार्च तक हर हाल में अपने-अपने लाइसेंस को सत्यापन करना सुनिश्चित करें।