रंगों का त्योहार होली को लेकर गोह, उपहारा, देवकुंड, देवहरा, महदीपुर सहित अन्य बाजारों में रविवार एवं सोमवार को खरीदारी को लेकर काफी भीड़ रही। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उप मुख्य पार्षद कमला देवी के नेतृत्व में नप कार्यालय दाउदनगर के वार्ड पार्षद सभागार में होली मिलन का आयोजन किया। जिसमें अबीर- गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित अरविन्द हॉस्पिटल में इलाजरत गया जिले के टिकारी की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी रौशनी कुमारी को B पॉजिटिव ब्लड कि आवश्यकता थी। जिसे रक्तवीर दाउदनगर के तरार वार्ड सदस्य नवीन चंद्रवंशी और ओबरा निवासी लवकुश कुमार चंद्रवंशी ने रक्त देकर उक्त किशोरी को बचाने का काम किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दाउदनगर के बुधन बिगहा के पास रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बुधन बिगहा निवासी शैलेश शर्मा के 22 वर्षीय खुस्तम कुमार के रूप में की गई है। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम कर दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गोह पुलिस ने गुप्त सूचना पर देवहरा स्थित इंडियन ईंट भट्टा के पूरब शवदाहगृह के पास छापेमारी कर 45 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया है। हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा। वहीं उक्त स्थल का निरीक्षण किया गया तो झाड़ी में छिपाकर रखे 4 गैलेन से कुल 45 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गोह पुलिस ने अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र के दादर में छापेमारी कर 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दाउदनगर पुलिस ने नीमा गांव में छापेमारी आठ लीटर बियर के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे खदेड़कर कर पकड़ लिया गया।उसके पास से 16 बोतल पांच-पांच सौ एम एल का बियर जब्त किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई गांव स्थित उच्च विद्यालय के समीप एक युवक का शव मिला है। शनिवार की अहले सुबह शव को देखकर गांव में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान बिरई निवासी रामकुमार शर्मा के 27 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गोह पुलिस ने होली पर्व को लेकर चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय के स्टेट बैंक के समीप वाहन जांच किया। जांच के दौरान एक चोरी के बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गोह प्रखंड के हरिगांव निवासी सह हसामपुर पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी एवं आंगनबाड़ी सेविका साधना कुमारी की पुत्री तृप्ति राज ने इंटरमीडिएट बोर्ड के सांइस विषय की परीक्षा 471 अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
