दाउदनगर प्रखंड के सिंदुआर पंचायत की उप मुखिया कुंती कुमारी द्वारा उप मुखिया पद से त्यागपत्र दे दिया गया है। उन्होंने त्यागपत्र से संबंधित पत्र पंचायती राज पदाधिकारी को दिया है, जिसमें कहा गया है कि स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं।
रफीगंज प्रखंड के कासमा पुलिस ने बक्शी बिगहा मोड़ के पास से भारी मात्रा में एक पिकअप वैन पर लदे शराब को बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बक्शी बिगहा मोड़ पर छापेमारी कर पिकअप वैन पर लदे 415 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया है, हालांकि शराब कारोबारी भागने में सफल हो गया। मध्य निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Transcript Unavailable.
दाउदनगर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया गया। चौरम फील्ड में स्थित उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। एसडीओ, डीसीएलआर, अपर एसडीओ,अवर निर्वाचन पदाधिकारी, बीडीओ, नगर पर्षद के वार्ड पार्षदों आदि ने उनके स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
दाउदनगर थाना परिसर में स्थित हजरत इस्माइल शाह उर्फ घोड़े शाह बाबा एवं मौलाबाग स्थित नवाब साहब का सालाना उर्स दाउदनगर थाना परिवार द्वारा आस्था एवं परंपरा पूर्वक मनाया गया। जायरिनों द्वारा चादर पोशी करते हुये मन्नते मांगी गयी। थाना परिसर से चादर पोशी जुलूस निकाला गया, जो मौलाबाग स्थित नवाब साहब के मजार तक गया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चादर पोशी जुलूस निकाला गया।
गोह पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना पर डिहुरी नहर पुल के समीप से 5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। मामले में गोह थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 16/24 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपित जमुना दास को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।
गोह प्रखंड के दधपी पंचायत मुख्यालय गांव में श्रीहनुमंत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर मंगलवार को जलभरी यात्रा निकाली गई। जिसमें 301 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह यात्रा यज्ञ स्थल से निकाली गई। जयकारों के साथ जलयात्रा देवहरा पुनपुन नदी घाट पर पहुंची। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी श्रद्धालुओं कलश में जल भराया गया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
