गोह प्रखंड के दधपी पंचायत मुख्यालय गांव में श्रीहनुमंत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर मंगलवार को जलभरी यात्रा निकाली गई। जिसमें 301 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह यात्रा यज्ञ स्थल से निकाली गई। जयकारों के साथ जलयात्रा देवहरा पुनपुन नदी घाट पर पहुंची। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी श्रद्धालुओं कलश में जल भराया गया।
