दाउदनगर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया गया। चौरम फील्ड में स्थित उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। एसडीओ, डीसीएलआर, अपर एसडीओ,अवर निर्वाचन पदाधिकारी, बीडीओ, नगर पर्षद के वार्ड पार्षदों आदि ने उनके स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
