दाउदनगर थाना परिसर में स्थित हजरत इस्माइल शाह उर्फ घोड़े शाह बाबा एवं मौलाबाग स्थित नवाब साहब का सालाना उर्स दाउदनगर थाना परिवार द्वारा आस्था एवं परंपरा पूर्वक मनाया गया। जायरिनों द्वारा चादर पोशी करते हुये मन्नते मांगी गयी। थाना परिसर से चादर पोशी जुलूस निकाला गया, जो मौलाबाग स्थित नवाब साहब के मजार तक गया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चादर पोशी जुलूस निकाला गया।