गोह पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना पर डिहुरी नहर पुल के समीप से 5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। मामले में गोह थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 16/24 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपित जमुना दास को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।
