बिहार राज्य के सिवान जिला से सचिदानंद मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के तेलकथू निवासी राज कुमार यादव के पत्नी मीना देवी ने स्थानीय थाने में पांच महिला सहित एक दर्जन लोगों पर गाली-गलौज व दुर्व्यवहार करने का प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने दर्ज प्राथमिकी में बताई है कि हमारे पड़ोसी सूरज यादव, सुरेन्द्र यादव, रिंकी देवी, पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी, सरोज देवी व बुलेट यादव सभी साकिन तेलकथू तथा गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के लाइन बाजार संग्रामपुर के रहने वाले मदन यादव, सुनील यादव, सुनैना देवी, धीरज यादव व पवन यादव ने बीते 15 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे सभी ने मिलकर मेरे साथ जोर जबरदस्ती करते हुए कपड़ा भी फाड़ दिया। साथ ही मेरे गले से सोने की चेन, कान के बाली, पायल छीन लिया। वही जाते वक्त सभी ने बोला कि तुम्हारा पति मेरा बाईक तोड़ा है। इसलिए हमलोग इस गहना से बाईक बनवाएंगे और तुमको बेइज्जत करेंगे। वही मेरे साथ हो रहे दुर्व्यवहार को देख मुझे बचाने के लिए मेरी सास आई तो उपरोक्त सभी ने मारपीट कर घायल कर दिया। वही जान मारने की धमकी भी दी। इस मामले में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। वही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बिहार राज्य के सिवान जिला से सचिदानंद मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में सोमवार को रजनपुरा निवासी व दिवंगत समाजसेवी ध्रुवनंदन सिंह के द्वितीय पुण्यतिथि पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में रजनपुरा सहित आसपास गांव के करीब 200 मरीज यथा किसमती देवी, सरस्वती देवी, सगीर मियां, प्रभावती देवी, श्रीराम यादव, लखन मांझी सहित दर्जनों मरीजों ने पहुंच कर अपना स्वास्थ्य जांच करवाएं। जहां जांच शिविर में पहुंचे डॉ. मोहित कुमार, डॉ. सफीर अहमद, डॉ. संजय सिंह, डॉ. पंकज कुमार चौरसिया व डॉ. अनिता चौरसिया द्वारा शिविर में पहुंचे सभी मरीजों को निशुल्क सुगर, बीपी व इसीजी आदि की जांच कर समुचित इलाज किया गया। साथ ही मुफ्त में दवा का भी वितरण किया गया। वहीं शिविर में पहुंचे गंभीर मरीजों की दिवंगत समाजसेवी के पुत्र विपीन कुमार सिंह द्वारा बेहतर इलाज के लिए सीवान भेजा गया। शिविर में मुख्य रूप से विमल सिंह, बीरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, शेखर सिंह, संतन सिंह, टूनटून सिंह, पप्पु सिंह, शिवम सिंह, राजेश सिंह, रोहित सिंह, राहुल सिंह, सर्वेश्वर दूबे, दिनेश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

हसनपुरा प्रखंड एमएच नगर थाना क्षेत्र के तेलकथू पंचायत के बड़का टड़ीला गांव में बारात में आए आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर मारपीट मामले में 6 लोगों के खिलाफ एम एच नगर थाने में आवेदन दिया है। यह आवेदन उक्त गांव निवासी हरदेव साह के 50 वर्षीय पुत्र गौतम साह द्वारा गांव के आधा दर्जन लोगों यथा केश्वर यादव, अनिल यादव, सुधीर यादव, द्वारिका यादव, भुनेश्वर यादव व संदीप यादव के विरुद्ध आवेदन दिया है। पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया है कि मेरी लड़की की शादी बीते 26 अप्रैल को था। जहां हमारे घर पर लड़का पक्ष द्वारा बारात लेकर आए थे। जहां सभी बारातियों को खाने-पीने से लेकर रहने तक का व्यवस्था किया गया था। वही बारात के दौरान लड़के पक्ष द्वारा आर्केस्ट्रा पार्टी भी लाया गया था। सभी बाराती अपना जलमासा में अपना आर्केस्ट्रा का आनंद ले रहे थे। इसी बीच उपरोक्त सभी ने बारात में आए हुए आर्केस्ट्रा पार्टी से गंदा गाना का फरमाइसी करने लगे। साथ ही लड़कियों के साथ तीन बजे रात में गलत व्यवहार करने लगे। यह देख मैंने कहा कि यह सब गलत है। हम सभी गांव के लोगों का इज्जत जा रहा है। इतने में उपरोक्त सभी ने मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। साथ ही गले से सोने का चेन व पैकेट में रखे करीब 70 हजार रुपए छीन चलते बना। वही जाते वक्त जान मारने की धमकी भी दी। इस घटना से मैं और मेरा पूरा परिवार डरा व सहमा हुआ है। कभी भी मेरे साथ कोई अनहोनी हो सकती है। इस मामले थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त है। पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच कर रही है।

बिहार राज्य के सिवान जिला के हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भ्रमण कर सेविकाओं के साथ मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। साथ ही मतदान के लिए लोगों को शपथ दिलाते हुए बताया कि बढ़ाये सीवान की शान, आये करें 25 मई को मतदान के साथ उपस्थित सभी लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हसनपुरा सिवान।हसनपुरा प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को सम्राट अशोक की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मध्य विद्यालय सरैया हिंदी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरंडा हिंदी सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा उनकी जीवनी के बारे में उपस्थित बच्चों को विस्तृत जानकारी देते हुए कहे कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक का जन्म 304 ई. पू वर्तमान बिहार के पाटलिपुत्र में हुआ था। सम्राट बिंदुसार के पुत्र और मौर्य वंश के तीसरे राजा के रूप में जाने गए थे। चन्द्रगुप्त मौर्य की तरह ही उनका पोता भी काफी शक्तिशाली था। पाटलिपुत्र नामक स्थान पर जन्म लेने के बाद उन्होंने अपने राज्य को पुरे अखंड भारतवर्ष में फैलाया और पुरे भारत पर राज किया। अशोक को अपने जीवन में बहुत से सौतेले भाइयों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। लेकिन थोड़ा ही बड़ा होने के बाद अशोक की सैन्य कौशल देखने को मिलने लगी थी। उनके युद्ध कौशल को और अधिक निखार देने के लिए शाही प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई थी। इस प्रकार से अशोक को काफी कम आयु में तीरंदाजी के साथ अन्य जरुरी युद्ध कौशलों में काफी अच्छी महारत मिल चुकी थी। इसके साथ ही वे उच्च कोटि के शिकारी भी थे। उनके द्वारा एक छड़ी से शेर में मारने की कला का भी वर्णन मिलता है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें मौर्य शासन के अवन्ति में होने वाले दंगों को रोकने को भेजा गया था।

हसनपुरा सिवान।हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के कन्हौली गाँव में जमकर लाठी, डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां उक्त सभी का इलाज स्थानीय सीएचसी पर करवाया गया। मामला पूर्व का विवाद से जुड़ा हुआ है। वही इस मामले में एक पक्ष के राजेन्द्र यादव के पत्नी शिवकली देवी ने स्थानीय थाने में छह नामजद सहित छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने दर्ज प्राथमिकी में बताई है कि उक्त तिथि को उक्त समय में अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी संदीप यादव, ममता देवी, पूनम कुमारी, सुमन कुमारी, मनन यादव, जितेश यादव सहित छह अज्ञात ने अपने-अपने हाथों में धड़ाधड़ हथियार, लाठी, डंडा व पिस्टल से लैस होकर मारपीट करने लगा। वही मुझे मार खाते देख बचाने आई मेरी दो बेटी यथा मनीषा कुमारी तथा नेहा कुमारी को भी उपरोक्त दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे हाथ, पैर, पीठ व आंख पर गंभीर चोटे लगी है। वही हम सभी घायल अवस्था में गिर रहे। तभी मेरे गले से सोने की चेन एवं नगद 5 हजार रुपए उपरोक्त दबंगों ने छीन लिया। वही जाते वक्त जान मारने की धमकी भी दी। इस मामले थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। वही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हसनपुरा सिवान। हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा गोला बाजार स्थित वसी अहमद उर्फ लालबाबू के अर्द्धनिर्मित मकान से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी के घटना को अंजाम दिया गया है। जहां चोरी के दौरान चोरों ने 50 हजार की संपत्ति चुराई है। इस मामले में गृहस्वामी के पुत्र फैसल रजा ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है। घर में लगा मोटर, इलेक्ट्रिक बोर्ड, तार सहित इलेक्ट्रिशियन व प्लम्बर का सामान गायब था। वही अशंका व्यक्त किया कि अज्ञात चोरों द्वारा मेरे बने रहे घर के बगल वाले घर से छत के रास्ते मेरे घर में घुस इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जहां चोरों ने लगभग 50 हजार की संपति की चोरी की है। इस मामले में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस जांच पड़ताल कर आगे की करवाई कर रही है।

बिहार राज्य के सिवान जिला के हसनपुर में छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं की बाजारों में उमड़ी भीड़।हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ छठ व्रत किया जा रहा है।वही छठ व्रत के दौरान लगने वाले सामानों की खरीदारी करने को लेकर बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है।

हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में रामनवमी तथा ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ,थाना अध्यक्ष सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं बैठक के दौरान कई आवश्यक निर्देश भी दिया गया।

सिसवन हसनपुरा मुख्य सड़क पर बाइक सवार गिरा पैर टूटा हुआ घायल। सिसवन हसनपुरा मुख्य सड़क पर अपने ही बाइक से गिरकर एक बाइक सवार घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। वहीं ग्रामीणों द्वारा बाइक सवार को निजी डॉक्टर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई। घायल बाइक सवार की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के रहने वाले मिथुन कुमार के रूप में हुई है।