साल 2013-2017 के बीच विश्व में लिंग चयन के कारण 142 मिलियन लड़कियां गायब हुई जिनमें से लगभग 4.6 करोड़ लड़कियां भारत में लापता हैं। भारत में पांच साल से कम उम्र की हर नौ में से एक लड़की की मृत्यु होती है जो कि सबसे ज्यादा है। इस रिपोर्ट में एक अध्ययन को आधार बनाते हुए भारत के संदर्भ में यह जानकारी दी गई कि प्रति 1000 लड़कियों पर 13.5 प्रति लड़कियों की मौत प्रसव से पहले ही हो गई। इस रिपोर्ट में प्रकाशित किए गए सभी आंकड़े तो इस बात का प्रमाण है कि नई-नई तकनीकें, तकनीकों में उन्नति और देश की प्रति व्यक्ति आय भी सामाजिक हालातों को नहीं सुधार पा रही हैं । लड़कियों के गायब होने की संख्या, जन्म से पहले उनकी मृत्यु भी कन्या भ्रूण हत्या के साफ संकेत दे रही है। तो दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- आखिर हमारा समाज महिला के जन्म को क्यों नहीं स्वीकार पाता है ? *----- शिक्षित और विकसित होने के बाद भी भ्रूण हत्या क्यों हो रही है ? *----- और इस लोकसभा चुनाव में महिलाओ से जुड़े मुद्दे , क्या आपके लिए मुद्दा बन सकता है ??

हांगकांग के फूड सेफ्टी विभाग सेंटर फॉर फूड सेफ्टी ने एमडीएच कंपनी के मद्रास करी पाउडर, सांभर मसाला मिक्स्ड पाउडर और करी पाउडर मिक्स्ड मसाला में कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड पाया है और लोगों को इसका इस्तेमाल न करने को कहा है. ऐसा क्यों? जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" के नारे से रंगी हुई लॉरी, टेम्पो या ऑटो रिक्शा आज एक आम दृश्य है. पर नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च द्वारा 2020 में 14 राज्यों में किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि योजना ने अपने लक्ष्यों की "प्रभावी और समय पर" निगरानी नहीं की। साल 2017 में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में हरियाणा में "धन के हेराफेरी" के भी प्रमाण प्रस्तुत किए। अपनी रिपोर्ट में कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्लोगन छपे लैपटॉप बैग और मग खरीदे गए, जिसका प्रावधान ही नहीं था। साल 2016 की एक और रिपोर्ट में पाया गया कि केंद्रीय बजट रिलीज़ में देरी और पंजाब में धन का उपयोग, राज्य में योजना के संभावित प्रभावी कार्यान्वयन से समझौता है।

ईद पर्व पर सिवान जिले के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम बंधुओ ने नमाज अदा की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सिवान शहर के नवलपूर ईदगाह और बड़हरिया, कलबला ईदगाह में मुस्लिम बंधुओ ने ईद की नमाज अदा की। इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दिया। ईद पर जहां बड़े एक दूसरे को मुबारकबाद दिए वहीं नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी एक दूसरे के गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। वहीं ईद पर्व को लेकर शहर में सुरक्षा के मददे नजर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती रही।

हसनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने प्रखंड के चांद परसा स्थित मध्य विद्यालय बूथ संख्या 66, हरपुर कोटवा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बूथ संख्या 68 बायां भाग तथा बूथ संख्या 69 दयां भाग सहित अन्य बूथों का भौतिक सत्यापन के दौरान निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कई प्रकार की दिशा-निर्देश देते हुए काफी बारीकी से बूथों का भौतिक सत्यापन किया गया है। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राम ने बताया कि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी से जूझना नहीं पड़े, इसके लिए लगातार सभी बूथों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जहां सत्यापन के दौरान बुनियादी सुविधाएं, रास्तों की जांच, बिजली, पेयजल, शौचालय, रैंप आदि का किया गया।

हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में रामनवमी तथा ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ,थाना अध्यक्ष सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं बैठक के दौरान कई आवश्यक निर्देश भी दिया गया।

सिवान: लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर सिवान सदर प्रखंड अन्तर्गत भन्टापोखर ईवीएम वेयरहाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। निरीक्षण के क्रम में उनके साथ अपर समाहर्ता सिवान, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग, जिला योजना पदाधिकारी सह सहायक नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे

बिहार राज्य के सिवान जिले से सचिदानंद पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे रघुनाथपुर सिसवन मुख्य बॉर्डर पर प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरा लोकसभा चुनाव में विशेष निगरानी करने को लेकर प्रशासन द्वारा लगाया गया है। लगे सीसीटीवी कैमरा से प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी की जाएगी।

सिवान: होली पर्व को लेकर सिवान रेलवे स्टेशन पर रेल प्रशासन अलर्ट है। होली पर्व को देखते हुए 26 से 29 मार्च तक रेलवे के द्वारा 24 घंटा मॉनिटरिंग एवं सेवा देने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है इसको लेकर वाराणसी रेल मंडल के डीआरएम विनीता शर्मा के निर्देश पर 26 मार्च से 29 मार्च तक होली के अवसर पर 24 घंटे मॉनिटरिंग एवं सेवा देने हेतु वाराणसी मंडल कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। साथ ही इस दौरान मंडल के स्टेशनों पर सम्भावित यात्री यातायात वृद्धि के अनुमान के आधार पर वाराणसी मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकीय कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त सिवान स्टेशन पर भी किसी भी स्थिति को संभालने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां से संबंधित अधिकारी एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक होली पर्व के दौरान आने- जाने वाले यात्रियों की पूर्ण निगरानी करेंगे। साथ ही उनके द्वारा स्टेशन की सभी गतिविधियों की सघन मॉनिटरिंग की जाएगी।

दरौद प्रखंड क्षेत्र में होली कों लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है होली पर शांतिपूर्वक संपन्न हो कहीं पर कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा लगतार थाना क्षेत्र में कड़ी नजर रखी जा रही है स्थानीय प्रशासन द्वारा और सामाजिक तत्वों पर भी कड़ी नजर रखा जा रहा है