उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के कोण प्रखंड से 35 वर्षीय रीता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि ये पहले गृहिणी थी। जिसके बाद ग्राम वाणी की मीटिंग में संवाददाता शिवधनी ने रीता देवी को व्यापार करने की सलाह दी ताकि इनका परिवार का आर्थिक रूप से भरण पोषण अच्छे से हो सके। जिसके बाद रीता ने कपड़े का दूकान शुरू किया। अब दूकान अच्छे से चल रहा है। इसके लिए वो ग्राम वाणी और मोबाइल वाणी संवाददाता शिवधनी की शुक्रगुज़ार है

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के नरथुआ ग्राम से सुशीला मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वो अगरबत्ती बनाना सीखना चाहती है।

उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर जिला के मझवां ब्लॉक से सुनीता मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहती हैं कि महिलाओं को भी जमीनी अधिकार मिलना चाहिए। ताकि बेटियां भी आगे चल कर स्वावलंबी बन सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से गोविंद प्रसाद ने अजय यादव से बातचीत की जिसमें अजय ने जानकारी दी की वो मुंबई में रहते हैं। लेकिन अपना व्यवसाय करना चाहते हैं। इसलिए उन्हें सूअर पालन के लिए ट्रेनिंग लेने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया की शुरू करने के लिए वो अपना कुछ पैसा भी लगा सकते हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के डीग ब्लॉक से खुशबु मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि वो सिलाई सेंटर खोलना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें सहयोग की आवश्यकता है

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के डीग प्रखंड के त्रिभुवनपुर से अमृता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इन्हे कोई सरकारी सुविधा नहीं मिली है। आवास की सुविधा नहीं मिली है

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के डीग प्रखंड के त्रिभुवनपुर से हमारी संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा से हुई। पूजा कहती है कि वो सिलाई सीख कर सिलाई सेंटर खोलना चाहती है

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के नरथुआ से जयदेवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाओं का अधिकार जमीन पर मिलने लगा है जो पहले नहीं मिलता था

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के डीग प्रखंड के त्रिभुवनपुरा से गुड़िया मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इन्हें आवास की सुविधा नहीं मिला है।

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के डीग प्रखंड के त्रिभुवनपुरा से राजकुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इन्हें कोई सरकारी सुविधा नहीं मिला है। नाली की सुविधा नहीं मिली है। आवास की सुविधा नहीं मिला है। सौर लाइट नहीं है।