उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्नी से हुई। मुन्नी कहती है कि वो समूह से पंद्रह हज़ार रूपए लेकर गलेचा की मशीन ली है। गलेचा का काम घर की लड़की करती है। इन्हे पैसा मिलेगा तो ये व्यापार को बड़ा करना चाहते है। महिला पुरुष के जैसा काम कर सकती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के मझवां प्रखंड से 30 वर्षीय सोनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वो श्रृंगार का दूकान खोलना चाहती है और इसकी ट्रेनिंग भी लेना चाहती है
उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के मंझवा से बेली मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि महिलाओं के नाम जमीन होनी चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के मंझवा से हमारी श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि वो पशुपालन करना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग की आवश्यकता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्जापुर ज़िला से शिवधनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कोण प्रखंड निवासी महिमा से हुई। महिमा ने जानकारी दी की वो सब्जी की खेती करती हैं। पहले वो एक बीघा में है सब्जी लगाती थी। लेकिन उद्यमी वाणी की मीटिंग में शामिल हुई। जहाँ उन्हें सब्जी की खेती को बढ़ाने का सलाह दिया गया। जिसके बाद वो दस बीघा में सब्जी की खेती की। जिससे उनका इनकम बढ़ा। इस बात के लिए महिमा शिवधनी जी और ग्रामवाणी को धन्यवाद देती हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्जापुर ज़िला से शिवधनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कोण प्रखंड निवासी संतारा से हुई। संतारा ने जानकारी दी की वो सब्जी की खेती करती हैं। लेकिन सब्जी बेचने में समस्या आ रही थी तो ग्रामवाणी और शिवधनी जी की मदद से उन्हें 50 हजार रुपया मिला है। जिससे वो गाड़ी निकाल कर सब्जी को मार्केट में बेचेंगी
उत्तरप्रदेश राज्य से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रामवन्ती से हुई। रामवन्ति कहती है कि वो समूह में तीन वर्षों से जुड़ी है। समूह में बचत करती है और ज़रुरत पड़ने पर पैसे लिए है। 20 हज़ार रूपए लेकर चार बकरी लिए थे। अब इनके पास सात बकरियाँ रखी है। बकरी के लिए शेड भी बनाए है। बकरी बेचने का कारोबार सही से चलता है। गोविन्द प्रसाद ने रामवन्ती को बकरी पालन को लेकर निशुल्क प्रशिक्षण लेने की सलाह दी ताकि इनका कारोबार अच्छे से चल सके।
उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के मझवां प्रखंड से हीरावती मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वो बकरी पालन करना चाहती है। इसके लिए इन्हे ट्रेनिंग लेना है
उत्तरप्रदेश राज्य से रीता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वो बकरी पालन करना चाहती है
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के सुरियावां प्रखंड से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पिंटू सरोज से हुई। पिंटू कहते है कि उनकी गाड़ी बोलेरो है जिसे वे चालाते है। अपनी गाड़ी चला कर कारोबार करना फायदेमंद है,कमाई अच्छी हो जाती है। ये चाहते है कि एक और गाड़ी लेकर कारोबार करे। वहीं गाँव के बाहर व्यापार करने का सोचे है क्योंकि गाँव में समय समय पर कमाई नहीं हो पाता है।
