उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजू से हुई। अंजू कहती है कि पैसे ले कर गलीचा का मशीन लिए है। पति काम करते है और ये कांटे खोलती है। पैसा अब रहेगा तो कारोबार को बढ़ाएंगे

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड़िया से हुई। गुड़िया कहती है कि वो दूसरे के लिए कालीन का कार्य करती है। अपने से कालीन का कार्य करना चाहती है पर घर और खेती बाड़ी का काम करने में कार्य शुरू कर नहीं पाते है।समूह से पांच साल से जुड़े है। समूह से पैसे ले कर चाय का दूकान खोले है।

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से जंगलपुर ग्राम निवासी दिनेश से हुई। दिनेश ने जानकारी दी की वो पेंटिग का कार्य करते हैं। पेंटिग का कार्य आगे बढ़ाने के लिए पैसों की आवश्यकता है। प्लंबर का काम भी आता है। लेकिन उनके पास सर्टिफिकेट नहीं है। इसलिए गोविन्द जी ने उन्हें ट्रेनिंग ले कर सर्टिफिकेट प्राप्त करने की सलाह दी। जिसकी सहायता से उन्हें आसानी से बैंक से लोन भी मिल जायेगा। अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से डीग प्रखंड निवासी सीमा से हुई। सीमा ने जानकारी दी की वो समूह से जुड़ी हैं और पैसा ले कर गाय पालन किया है। इससे गाय की संख्या बढ़ी और दुध का बिजनेस भी बढ़ा है

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के जंगलपुर ग्राम से सनी मौर्या मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वो पशुपालन करना चाहती है। इसके लिए इन्हे पैसों की ज़रुरत है

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद मोबाइल वाणी के माध्यम से निशा मौर्या से बातचीत कर रहे है। निशा कहती है कि वो सिलाई करती है। वो आगे इसलिए नहीं बढ़ा रही है क्योंकि उन्हें पैसों की कमी है। घर में भी समस्या है। उन्हें जगह की भी कमी है

बिहार राज्य के अररिया ज़िला के लक्ष्मीपुर ग्राम से रुबीना कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं की उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के सिटी प्रखंड के ग्राम लेड़ु से नीलू मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि दीदियों को ये उद्यमिता के बारे जानकारी देती है। इन्हें उद्यमी वाणी सुन कर अच्छा लगता है। ये गाय पालन भी करती हैं। इसके साथ ही खेती भी कर रही हैं। इनके क्षेत्र में कई महिलायें हैं जो अपना रोजगार करती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के डीग प्रखंड से 45 वर्षीय गहना देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनका कोई व्यापार नहीं है पर इनके पास भैंस है।