उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्जापुर जिला से संगीता सरोज मोबाइल वाणी के माध्यम से अपने विचार साझा करते हुए कहती हैं कि महिलाओं को भी जमीनी अधिकार होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्जापुर जिला के सागरपुर ग्राम पंचायत विकास खंड कोण के निवासी शिवधन यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से अपने विचार साझा करते हुए कहते हैं कि महिलाओं को भी संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। क्योंकि महिलायें भी पुरुषों के समान अधिकार का हक रखती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के डीग ब्लॉक से 22 वर्षीय रीना देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दी की वो सिलाई का काम करती हैं और अपने सिलाई सेंटर को और बड़ा करना चाहती हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के सिटी प्रखंड से 40 वर्षीय मनसा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उन्होंने दूकान खोला हुआ है। अब इन्हे कारोबार को बढ़ाना है
उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के कोण प्रखंड के सागरपुर से 35 वर्षीय सरोजा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इन्हें सोलर पैनल लगवाना है
उत्तरप्रदेश राज्य के श्रीपट्टी से सूरज यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वो पहले जूता चप्पल का छोटा दूकान चलाते थे जिसमें इनका 300 रूपए तक का लाभ होता था। जिसके बाद इनकी मुलाकात मोबाइल वाणी संवाददाता श्रीधन से हुई और उन्होंने सूरज को आगे बढ़ने के लिए व्यापार बढ़ाने की सलाह दी। ग्राम वाणी के माध्यम से संवाददाता श्रीधन ने सूरज के पास कपड़े की दूकान खोलने की बात रखी। साथ ही फाइनेंस करवाने में सहयोग किया और अब सूरज कपड़े का दूकान शुरू कर अच्छे से अपना कारोबार चला रहे है। सूरज इस कार्य हेतु ग्राम वाणी को धन्यवाद देते है।
उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के सिटी प्रखंड से 35 वर्षीय संजू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वो अपना खुद का दूकान खोलना चाहती है
उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के मझवां प्रखंड से 50 वर्षीय चंपा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वो टेंट हाउस का दूकान खोलना चाहती है। इसके लिए इन्हे पैसे और ट्रेनिंग की ज़रुरत है
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के नरथुआ ग्राम से सोनी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वो अगरबत्ती बनाने का ट्रेनिंग लेना चाहती है
उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के मझवां प्रखंड से सीमा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वो सिलाई सेंटर खोलना चाहती है। इसके लिए इन्हे पैसे और ट्रेनिंग की आवश्यकता है
