उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से नीलू , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि उनको मोबाइल वाणी के कार्यक्रम सुनकर अच्छा लगा। राजीव जी की डायरी भी अच्छी है जिसमें अतीत में लड़कों और लड़कियों के बीच समाज में हो रहे भेदभाव के बारे में बताया जा रहा है। क्योंकि आज यही हो रहा है, इसलिए लड़कों को अधिक और लड़कियों को कम दर्जा दिया जाता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर से प्रियंका ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम को भारत में स्थायी जीवन शैली को बढ़ावा देने के सामान लक्ष्य को साझा करते हुए राज्य और केंद्र साशित प्रदेश स्तर की कार्यवान एजेंसियों के माध्यम से मिशन लाइफ के साथ लागू किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर से प्रियंका ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि टीका दुनिया भर के लोगों को दिया गया था। भारत में भी कोविशील्ड वैक्सीन बड़े पैमाने पर लोगों को लगाया गया था। अब सामने आया है कि कोविशील्ड वैक्सीन लेने वालों को घातक दुष्प्रभाव हो रहे हैं।दिल्ली में कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट का एक अजीब मामला सामने आया है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन के बाद रक्त के थक्के जमना और प्लेटलेट में कमी की परेशानी हो सकती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मनरेगा एक रोजगार गारंटी योजना है जिसके माध्यम से हर ग्रामीण परिवार के अकुशल सदस्यों को रोजगार मिलेगा।इसके लिए कोई भी ग्रामीण जिसकी आयुसीमा 18 वर्ष या उससे अधिक हो और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाला हो,जॉब कार्ड के लिए अप्लाई कर सकता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से प्रियंका सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि कई लोगों को मनरेगा द्वारा काम मिला है। लोगों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कन्या भ्रूण हत्या महिलाओं की आबादी में कमी के मुख्य कारण है। सरकार ने तो भ्रूण परीक्षण को प्रतिबंधित कर दिया लेकिन सम्बंधित अधिकारी इसे सख्ती से लागू नही करवा पाए। निजी अस्पतालों में थोड़े से पैसों के लिए गर्भपात किया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
साल 2013-2017 के बीच विश्व में लिंग चयन के कारण 142 मिलियन लड़कियां गायब हुई जिनमें से लगभग 4.6 करोड़ लड़कियां भारत में लापता हैं। भारत में पांच साल से कम उम्र की हर नौ में से एक लड़की की मृत्यु होती है जो कि सबसे ज्यादा है। इस रिपोर्ट में एक अध्ययन को आधार बनाते हुए भारत के संदर्भ में यह जानकारी दी गई कि प्रति 1000 लड़कियों पर 13.5 प्रति लड़कियों की मौत प्रसव से पहले ही हो गई। इस रिपोर्ट में प्रकाशित किए गए सभी आंकड़े तो इस बात का प्रमाण है कि नई-नई तकनीकें, तकनीकों में उन्नति और देश की प्रति व्यक्ति आय भी सामाजिक हालातों को नहीं सुधार पा रही हैं । लड़कियों के गायब होने की संख्या, जन्म से पहले उनकी मृत्यु भी कन्या भ्रूण हत्या के साफ संकेत दे रही है। तो दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- आखिर हमारा समाज महिला के जन्म को क्यों नहीं स्वीकार पाता है ? *----- शिक्षित और विकसित होने के बाद भी भ्रूण हत्या क्यों हो रही है ? *----- और इस लोकसभा चुनाव में महिलाओ से जुड़े मुद्दे , क्या आपके लिए मुद्दा बन सकता है ??
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से वीर बहादुर ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है किराजीव की डायरी कार्यक्रम अच्छा लग रहा है। लड़के और लड़की के भेदभाव नहीं करना चाहिए ।कार्यक्रमों से समाज में बदलाव आ रहा है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर से प्रियंका ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान धरातल पर उतरता नज़र नही आ रहा है। इस अभियान से जुड़े विभाग और अधिकारीयों की उदासीनता के कारण यह योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से प्रियंका सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि जमीनी स्तर पर सरकार की उदासीनता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान जमीन पर उतरता नहीं दिख रहा है, जागरूकता अभियान और सेमिनार भी अभियान को मजबूत नहीं कर रहे हैं। विभाग और अभियान से जुड़े अधिकारी की उदासीनता के कारण बेटियों को उनका हक नहीं मिल रहा है।
