उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से प्रियंका सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि जमीनी स्तर पर सरकार की उदासीनता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान जमीन पर उतरता नहीं दिख रहा है, जागरूकता अभियान और सेमिनार भी अभियान को मजबूत नहीं कर रहे हैं। विभाग और अभियान से जुड़े अधिकारी की उदासीनता के कारण बेटियों को उनका हक नहीं मिल रहा है।
