सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रिंशु पाण्डेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत में केवल 28 प्रतिशत महिलाओं को जमीन में हिस्सेदारी मिली है। वही खेतिहर भूमि की बात करें तो यह आंकड़ा घटकर 11 प्रतिशत पर आ जाता है, जबकि खेती का 80 प्रतिशत काम महिलाओं के द्वारा ही किया जाता है। स्थिति की गंभीरता इस बात से भी लगाया जाता है कि जमीन पर अधिकारों की बात तो दूर है यहाँ महिलाओं को किसान ही नहीं माना जाता है। विस्तारपूर्वक खबर सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से नीलू पाण्डेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है। जिससे उन्हें समाज में जो सम्मान मिलना चाहिए वो नहीं मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपना सम्मान और अधिकार पाने के लिए खुद ही आवाज़ उठाना होगा।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से वीर बहादुर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तुलसीपुर प्रखंड निवासी चन्द्रगोपाल पाण्डेय से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना बहुत जरूरी है। अगर महिला को जमीन का अधिकार नहीं दिया जाता है और किसी कारणवश पति महिला के साथ नहीं रहता है तो महिला बेघर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि गाँव गाँव बैठक कर महिलाओं को इसके प्रति जागरूक करना चाहिए और महिलाओं को उनका अधिकार दिलवाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि हमारे देश में अगर महिलाएं शिक्षित नहीं हैं, तो वे अपनी आने वाली पीढ़ी को भी शिक्षित नहीं कर पायेंगी। महिलायें भी पुरुषों की तरह काम कर सकती हैं। लेकिन हमारा समाज कई बार तो उन्हें काम के अवसर नहीं देता है। कुछ लोग तो अपने घर की महिलाओं को घर से बाहर काम करने की अनुमति ही नहीं देते हैं। लेकिन ये सभी चीजें गलत है। महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम अच्छा लगता है। हमारा समाज पुरुष प्रधान है और इसलिए महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता विभा कुमारी ने अमरनाथ मिश्रा से साक्षात्कार लिया। अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि जिस प्रकार पुरुषों को समाज में इज्जत मिलती है,उसी तरह महिलाओं का भी सम्मान किया जाए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता विभा कुमारी ने रीता से साक्षात्कार लिया। रीता ने बताया कि ये सब्जी बेचती हैं और अपना घर चलती हैं। एक दिन की इनकी कमाई चार-पांच सौ रुपए है। इस रोजगार में घाटा और मुनाफा होता रहता है। इनके घर में बस यही कमाने वाली हैं।इनके पति शराब पी कर मारपीट करते हैं। रीता का सुझाव है कि सभी लोगों को अपने रूचि के अनुसार बिजनेस करना चाहिए।

उत्तररप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से विभा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से एक पुरुष से बातचीत कर रही है ।ये कहते है कि अपना जमीन अपना अधिकार कार्यक्रम सुन कर इन्हे अच्छा लगा। जिस तरह पुरुषों को अधिकार मिलता है ,उस तरह महिलाओं को भी अधिकार मिलना चाहिए