यह एपिसोड काजल परिहार की कहानी बताता है, जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में एक डिजिटल सेवा केंद्र शुरू किया। उनका व्यवसाय गांव वालों को बैंकिंग और सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करता है, जिससे उन्हें दूर जाने की आवश्यकता नहीं होती। काजल का मानना है कि युवाओं को तकनीक का उपयोग करके दूसरों की मदद करनी चाहिए।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मक्का फसल की बुवाई के बारे में जानकारी दे रहे हैं । विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

दोस्तों, भारत में केवल 28 प्रतिशत महिलाओं को जमीन में हिस्सेदारी मिली हुई है। खेतीहर भूमि में तो यह और भी कम महज 11 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी है। जबकि खेती का 80 प्रतिशत काम महिलाओं के द्वारा ही किया जाता है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि जमीन पर अधिकारों तो दूर की बात है, महिलाओं को किसान ही नहीं माना जाता है। ग्राणीण इलाकों में किसान के तौर अभी भी पुरुषों की पहचान बनी हुई है। *------ महिलाओं को अधिकार न दिये जाने के मसले पर आप क्या सोचते हैं, *------ क्या आपको भी लगता है महिलाएं अभी भी पिछ़ड़ी हुई हैं? या फिर वह अभी भी स्वतंत्र निर्णय ले पाने की स्थिति में नहीं ले सकती हैं। *------ महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने से उनके जीवन स्तर और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में क्या सुधार हो सकता है? *------ महिलाओं के लिए भूमि अधिकारों के राह में क्या -क्या बाधाएं हैं और इन्हें कैसे दूर किया जा सकता है? *------ महिलाओं के लिए भूमि अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए क्या- क्या तरीके प्रभावी हो सकते हैं?

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से अंकिता मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सीमा से हुई। सीमा यह बताना चाहती है कि वह किराना स्टोर खोलना चाहती है । इस किराना स्टोर को खोलने 25 हज़ार रुपया लगेगा। इस व्यापार से अपने बच्चों को पढ़ा सकती है और अपना व्यापार को बढ़ा सकती है।

इस कार्यक्रम में एक परिवार बात कर रहा है कि कैसे बढ़ती गर्मी से बचा जाए। वे चर्चा करते हैं कि शहरों में ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए, पानी बचाना चाहिए, और लोगों को इन बातों के बारे में बताना चाहिए। और सभी को मिलकर अपने आसपास की जगह को ठंडा और हरा-भरा बनाकर रखना चहिये

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से अंकिता मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कोमल मिश्रा से बातचीत किया। बातचीत के दौरान कोमल मिश्रा ने बताया कि वे बकरी पालन का काम करना चाहती हैं। बकरी पालन करने के लिए 50,000 रूपए पूंजी की आवश्यकता है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से अंकिता मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सिंधु से बातचीत किया। बातचीत के दौरान सिंधु ने बताया कि वे गाँव के चैराहे पर कपड़ा का दूकान खोलना चाहती हैं। इस बिज़नेस के लिए 50,000 रूपए पूंजी की आवश्यकता है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से अंकिता मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मीना से बातचीत किया। बातचीत के दौरान मीना ने बताया कि वे चूड़ी का दूकान खोलना चाहती हैं। इसके लिए 25,000 रूपए पूंजी की आवश्यकता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से अंकिता मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नंदिनी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान नंदिनी ने बताया कि उनके पति गाँव में होटल खोलना चाहते हैं और वे इसके लिए अपने पति की सहायता करना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें 25,000 रुपयों की आवश्यकता है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के पचपेड़वा प्रखंड से अंकिता मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से दुर्गा मिश्रा से हुई। ये बताते है कि महिलाओं की आज़ादी में अनेक प्रकार के लाभ है ।लड़कियों को रास्ते में बहुत समस्या होती है। छेड़छाड़ के भी शिकार होती है। अगर महिला सशक्त होगी तो वो सुरक्षित महसूस करेंगी। पुरुष भी उन्हें जिम्मेदारी की नज़र से देखेंगे न की गलत नज़रों से